फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala plus two and matric result will be declared soon

HPBOSE: 10 मई तक पूरा हो जाएगा बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य

Thu, 04 May 2023 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 May 2023 05:56 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने को लेकर बोर्ड प्रबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
hpbose dharamshala  plus two and matric result will be declared soon
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मई तक 10वीं-12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को पूरा कर लेगा, जबकि 20 मई के बाद कभी भी बोर्ड प्रबंधन रिजल्ट को घोषित कर सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार जल्द रिजल्ट घोषित करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार दसवीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अन्य वर्षों की अपेक्षा जल्द घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में जुटे शिक्षक इसे 10 मई तक पूरा कर देंगे। मूल्यांकन कार्य प्रदेश भर में बनाए गए 43 केंद्रों में किया जा रहा है। इसमें करीब पांच हजार शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य को 10 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट निकालने से संबंधी अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी होते ही 20 मई के बाद कभी भी स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने को लेकर बोर्ड प्रबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। गौर रहे कि इससे पहले 10वीं-12वीं कक्षा का अंतिम परीक्षा परिणाम को मई माह के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में घोषित किया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed