फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala Final exam Date sheet for 3rd 5th and 8th class Summer schhols himachal pradesh

HPBOSE Dharamshala: तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी, देखें यहां

Sat, 19 Feb 2022 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Feb 2022 06:32 PM IST
सार

तीसरी  कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 10 मार्च से आरंभ होकर 19 मार्च को समाप्त होंगी। 10 मार्च को हिंदी विषय का पेपर होगा। 14 को गणित, 16 को पर्यावरण शिक्षा व 19 को अंग्रेजी का पेपर होगा। 

विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala Final exam Date sheet for 3rd 5th and 8th class Summer schhols himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ग्रीष्मकालीन स्कूलों की नौ मार्च से तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लेगा। यह परीक्षाएं सुबह 9.45 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि तीसरी कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 19 मार्च तक चलेंगी। पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 11 से 21 मार्च, जबकि आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं नौ मार्च से 25 मार्च तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के दौरान स्कूलों को कोविड नियमों का पालना करना होगा। 

विज्ञापन


तीसरी कक्षा की डेटशीट
तीसरी  कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 10 मार्च से आरंभ होकर 19 मार्च को समाप्त होंगी। 10 मार्च को हिंदी विषय का पेपर होगा। 14 को गणित, 16 को पर्यावरण शिक्षा व 19 को अंग्रेजी का पेपर होगा। 
विज्ञापन


पांचवीं कक्षा 
पांचवीं श्रेणी की वार्षिक परीक्षा में 11 मार्च को पर्यावरण शिक्षा, 15 को गणित, 17 को हिंदी व 21 को अंग्रेजी का पेपर होगा। 

आठवीं कक्षा 
आठवीं श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा में 9 मार्च को विज्ञान, 11 मार्च को कला (ड्राइंग, चित्रकला एवं अप्लाइड आर्ट), गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य : संगीत, पंजाबी व उर्दू, 14 मार्च को गणित, 16 को हिंदी, 19 को अंग्रेजी, 21 को सामाजिक विज्ञान, 23 को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग व 25 मार्च को संस्कृत विषय का पेपर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed