फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HPBOSE Datesheet of class 3rd, 5th and 8th, amendment in the dates of Teacher Eligibility Test

HPBOSE: तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी, शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियों में संशोधन

Thu, 17 Nov 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 09:01 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। साथ ही दिसंबर में होने जा रही आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया है। 

विज्ञापन
HPBOSE Datesheet of class 3rd, 5th and 8th, amendment in the dates of Teacher Eligibility Test
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रात: कालीन सत्र 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे चेक करें डेटशीट
डेटशीट देखने के लिए सबसे पहले हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट(hpbose.org) पर जाएं। इसके बाद एक्जामिनेशन(Examinations) पर क्लिक करें और डेटशीट(Datesheet) पर जाएं। इसके बाद आपको स्क्रीन पर आठवीं, पांचवीं और तीसरी कक्षा की डेटशीट नजर आएगी। 
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियों में संशोधन
 दिसंबर में होने जा रही आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी के मुताबिक 10 दिसंबर को जेबीटी और शास्त्री टेट होगा। जेबीटी अध्यापक पात्रता परीक्षा का समय सुबह 10:00 से 12:30 और शास्त्री टेट का समय 2:00 से 4:30 रहेगा। 11 दिसंबर को टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टेट होगा। टीजीटी आर्ट्स टेट का समय 10:00 से 12:00 और टीजीटी मेडिकल टेट का समय 2:00 से 4:30 रहेगा। टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी टेट 12 दिसंबर को होगा। टीजीटी नॉन मेडिकल का समय 10:00 से 12:30 और एलटी का समय 2:00 से 4:30 रहेगा। पंजाबी और उर्दू विषयों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा 25 दिसंबर को होगी। पंजाबी टेट का समय 10:00 से 12:30 और उर्दू टेट का समय 2:00 से 4:30 रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed