{"_id":"698b454686f78d56c5067373","slug":"hpbose-books-will-reach-all-the-book-depots-of-himachal-school-board-by-february-20-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: हिमाचल स्कूल बोर्ड के सभी बुक डिपो में 20 फरवरी तक पहुंच जाएंगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: हिमाचल स्कूल बोर्ड के सभी बुक डिपो में 20 फरवरी तक पहुंच जाएंगी किताबें
Tue, 10 Feb 2026 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:18 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को नई पुस्तकें उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को नई पुस्तकें उपलब्ध करवाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड नए सत्र के लिए किताबों की प्रिंटिंग प्रक्रिया को पूरा कर 20 फरवरी तक प्रदेश भर में चल रहे अपने डिपुओं में किताबें उपलब्ध करवा देगा। ये किताबें शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्तर के स्कूलों के लिए एक साथ ही भेज दी जाएंगी, ताकि अप्रैल में नया सत्र शुरू होने से पहले किताबें विद्यार्थियों के हाथों में हों।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्य के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल, जबकि शीतकालीन स्कूलों में फरवरी के अंत तक नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। इसके चलते शिक्षा बोर्ड ने किताबों की प्रिंटिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और 20 फरवरी तक का समय सभी बुक डिपुओं में किताबों को उपलब्ध करवाने के लिए रखा है। उल्लेखनीय है कि नए शैक्षणिक सत्र की किताबों में इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान जहां चौथी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सिलेबस में बदलाव किया गया है, वहीं अन्य कक्षाओं में भी एनसीईआरटी की किताबों को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने किताबों की प्रिंटिंग का कार्य कर लिया है। किताबों को 20 फरवरी तक बोर्ड के बुक डिपुओं में पहुंचा दिया जाएगा, ताकि समय पर किताबें विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन