फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Youth Congress: contest among 18 people including the son of the Vidhan Sabha Speaker for President post

HP Youth Congress: युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए विधानसभा अध्यक्ष के बेटे सहित 18 में होगा मुकाबला

Thu, 15 Aug 2024 10:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Aug 2024 10:17 AM IST
विज्ञापन
HP Youth Congress: contest among 18 people including the son of the Vidhan Sabha Speaker for President post
हिमाचल युवा कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के बेटे सहित 18 युवाओं में मुकाबला होगा। पार्टी नेता और सराज से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी चेतराम और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटों के राजनीतिक भविष्य का भी इस चुनाव में फैसला होगा। युवा कांग्रेस के महासचिव पद के लिए 55 युवाओं ने नामांकन किए हैं। 20 अगस्त से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मोबाइल फोन एप के माध्यम से ही युवा कांग्रेस का सदस्य बनने के बाद प्रदेश के युवा मतदान कर सकेंगे।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व कार्यकारिणी के आठ पदाधिकारियों को हाई परफार्मेंस लिस्ट में शामिल किया है। यह आठ युवा चुनाव में सीधे अध्यक्ष पद के लिए दावेदार बन गए हैं। इनके अलावा दस युवाओं ने नामांकन किए हैं। ऐसे में अब 18 युवाओं में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। विधानसभा अध्यक्ष के बेटे सुनाभ पठानिया भंग की गई कार्यकारिणी में चंबा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष थे। इन्हें पार्टी हाईकमान ने सीधे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इनके अलावा कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर के पुत्र और जिला मंडी के पूर्व अध्यक्ष तरुण ठाकुर भी परफार्मेंस लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए इन दो युवाओं के अलावा जितेंद्र धीमान, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश छत्तर सिंह ठाकुर, डॉ. केवल कुमार, राहुल चौहान, अखिल अग्निहोत्री, अब्दुल खालिक, साक्षी शर्मा, प्रेम डोगरा, वरिंद्र जालटा, रजनीश मेहता, चंद्रमणी, अमला कश्यप, पूनम चोपड़ा, सचिन ठाकुर, अर्जुन सिंह और अनु कुमारी मराठा के बीच मुकाबला होगा। उधर, युवा कांग्रेस के महासचिव पद के लिए 47 युवाओं में मुकाबला होगा। राज्य कमेटी में एक अध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष और 48 महासचिव चुने जाएंगे। जिला कमेटी में 31, विधानसभा कमेटी में 27 और ब्लॉक कमेटी में 17 पदाधिकारी चुने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed