फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Van Mitra Recruitment: Only those who complete five kilometer run in 30 minutes will become Van Mitra.

Van Mitra Recruitment: 30 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी करने वाले ही बन सकेंगे वन मित्र, जानें भर्ती नियम

Sat, 09 Dec 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 11:07 AM IST
सार

प्रदेश में कुल 2,061 पदों के लिए हो रही भर्ती के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी साक्षात्कार लेगी, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। 30 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
HP Van Mitra Recruitment: Only those who complete five kilometer run in 30 minutes will become Van Mitra.
हिमाचल वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन मित्र योजना के तहत 30 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ पूरी करने वाले पुरुष और 10 मिनट में डेढ़ किलोमीटर दौड़ पूरी करने वाली महिलाएं ही पात्र होंगी। शारीरिक दक्षता जांचने के लिए दौड़ होगी। वन मित्र बनने के लिए पात्रता (क्वालिफाइंग) रखी गई है, यह स्पर्धा नहीं होगी। प्रदेश में कुल 2,061 पदों के लिए हो रही भर्ती के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी साक्षात्कार लेगी, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। 30 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में अपने स्तर पर भर्ती प्रक्रिया की डेट तय करेगी। भर्ती के लिए कुल अंक 100 रखे गए हैं। इसमें 12वीं कक्षा के प्राप्त अंक के आधार पर 75 में से अंक मिलेंगे।

विज्ञापन


12वीं में अगर 50 फीसदी अंक हैं तो 50 गुणा 0.75 = 37 अंक मिलेंगे। ईडब्ल्यूएस या बीपीएल के लिए 2 अंक, एससी, एसटी ओबीसी के लिए 2 अंक, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइडस के लिए 2 से 5 अंक, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के विजेता को 5 अंक, विधवा, एकल महिला को 3 अंक, सिंगल गर्ल चाइल्ड 3 अंक, एसडीएम कमेटी साक्षात्कार के 10 अंक मिलेंगे। आवेदन के लिए प्रदेश के किसी भी स्कूल से 12वीं पास होना अनिवार्य है और उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। पुरुष आवेदक की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला आवेदक की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। प्रार्थना पत्र के साथ उम्र का प्रमाण पत्र, शिक्षा का प्रमाण पत्र, हिमाचली मूल निवासी प्रमाण पत्र लगाने होंगे। साक्षात्कार के समय सभी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। आवेदन पत्र पर एक फोटो भी लगानी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

दो के बराबर अंक आए तो बड़ी उम्र वाले को प्राथमिकता
दो लोगों के बराबर अंक आए तो बड़ी उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी। वन मित्र की तैनाती नजदीकी वन बीट में होगी और ट्रांसफर नहीं होगी। रोजाना न्यूनतम 6 घंटे काम करना होगा और 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। एक महीने काम करने के बाद एक छुट्टी मिलेगी और साल में 12 छुट्टियां मिलेंगी। सभी सरकारी अवकाश, रविवार की छुट्टी मिलेगी। वन मित्र कभी नियमित नहीं होंगे हालांकि, सरकार नियमों में बदलाव कर सकती है। वन मित्रों को वनों का संरक्षण करना होगा, वन विकास में भागीदारी करनी होगी और स्थानीय लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक करना होगा।

 

विज्ञापन

कहां कितने वन मित्र होंगे भर्ती
वन वृत            संख्या
बिलासपुर         124
चंबा                198
धर्मशाला          209
हमीरपुर          194
कुल्लू              140
मंडी               309
नाहन              216
रामपुर            164
शिमला           240
सोलन            108
इसके अलावा वन्य प्राणी विंग धर्मशाला में 30, शिमला में 77, शमशी में 52 वन रक्षक रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed