फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Tourism: After two months, tourism business is back on track in Himachal, tourists have started coming in

HP Tourism: दो महीने बाद हिमाचल में पटरी पर लौटने लगा पर्यटन कारोबार, सैलानियों की चहलकदमी शुरू

Sat, 13 Sep 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Sep 2025 11:44 AM IST
सार

करीब दो महीने के लंबे अंतराल के बाद शिमला, कुफरी, नारकंडा, चायल, कसौली सहित साथ लगते अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
HP Tourism: After two months, tourism business is back on track in Himachal, tourists have started coming in
शिमला के रिज पर बढ़ने लगी सैलानियों की चहलकदमी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्राकृतिक आपदा की मार झेलने के बाद एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। करीब दो महीने के लंबे अंतराल के बाद शिमला, कुफरी, नारकंडा, चायल, कसौली सहित साथ लगते अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन के लिए होटलों में इंक्वायरी शुरू हो गई है। शिमला, किन्नौर, चायल और कसौली जैसे टूरिस्ट हॉट स्पॉट में होटल व होमस्टे संचालकों के पास पूछताछ बढ़ी है।

विज्ञापन

कारोबारियों में भी उम्मीद जगी है कि आने वाले हफ्तों में कारोबार दोबारा रफ्तार पकड़ेगा। मौसम खुलने के बाद इस वीकेंड से सैलानियों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। यातायात व्यवस्था बहाल होने के साथ पर्यटन उद्योग को भी गति मिल रही है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि सितंबर के अंत तक दुर्गा पूजा की छुट्टियां शुरू होते ही उत्तर भारत सहित बंगाल, मद्रास और गुजरात से पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगेगी। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर का कहना है कि प्रदेश में बारिश थमने के बाद तेजी से राहत कार्य शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम संख्या में सैलानियों ने हिमाचल आना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में अगर भारी बारिश नही होती तो दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन के दौरान पर्यटन कारोबार के दोबारा रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि बाहरी राज्यों के सैलानी पर्यटन स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। वापस लौटने पर यह लोग हिमाचल के सामान्य होते हालातों से दूसरे लोगों को अवगत करवाएंगे। उम्मीद है, इसके बाद पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed