{"_id":"62989e0d21187a442608e387","slug":"hp-takniki-shiksha-board-yoga-and-constitution-subjects-for-engineering-students-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड: इंजीनियरिंग के साथ योग सीखेंगे प्रशिक्षु, संविधान भी पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड: इंजीनियरिंग के साथ योग सीखेंगे प्रशिक्षु, संविधान भी पढ़ेंगे
Thu, 02 Jun 2022 04:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:55 PM IST
सार
नई शिक्षा नीति में प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से कई वैकल्पिक विषय शुरू किए जा रहे हैं। इन विषयों में योग और भारतीय संविधान को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के बहुतकनीकी संस्थानों के प्रशिक्षु अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ योग की क्रियाएं भी सीखेंगे। इसके अलावा वे संस्थानों में ही अपना व्यक्तित्व निखारने और सामान्य ज्ञान की जानकारी हासिल करने के लिए भारतीय संविधान के बारे में भी पढ़ेंगे।
विज्ञापन
बहुतकनीकी संस्थानों में यह विषय जरूरी विषयों के रूप में पढ़ाए जाएंगे। प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में योग, भारतीय संविधान सहित अन्य ऑडिट कोर्स शुरू किए गए हैं। इन विषयों को हर प्रशिक्षु को अन्य विषयों के साथ पढ़ना जरूरी होगा। योग और भारतीय संविधान सहित अन्य विषयों को क्रेडिट सिस्टम से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
इन विषयों की परीक्षाएं तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से ही करवाई जाएंगी। इसके अलावा नई शिक्षा नीति में बहुतकनीकी संस्थानों में कई वैकल्पिक विषयों को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति में प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से कई वैकल्पिक विषय शुरू किए जा रहे हैं। इन विषयों में योग और भारतीय संविधान को भी शामिल किया गया है। सितंबर माह में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में योग की कक्षाएं भी बहुतकनीकी संस्थानों में शुरू की जाएंगी। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।