फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Rajya Sabha Cross Voting Case Police issued notice to three helicopter companies and asked for records

HP Rajya Sabha Cross Voting Case: पुलिस ने तीन हेलिकॉप्टर कंपनियों को नोटिस जारी कर मांगा रिकॉर्ड

Fri, 23 Aug 2024 11:42 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 11:42 AM IST
सार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के मामले में शुक्रवार को कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा से शुक्रवार को पूछताछ होगी। वहीं, मामले में पुलिस ने तीन हेलिकॉप्टर कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
HP Rajya Sabha Cross Voting Case Police issued notice to three helicopter companies and asked for records
पुलिस थाना बालूगंज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के मामले में पुलिस ने तीन हेलिकॉप्टर कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। कंपनियों से विधायकों को चंडीगढ़ और उत्तराखंड में दी गईं हवाई सेवाओं का रिकॉर्ड और उस पर हुए खर्च की राशि का ब्योरा मांगा है। जिला पुलिस इससे पूर्व भी इन कंपनियों से रिकॉर्ड की मांग कर चुकी है, लेकिन कंपनियां इसे देने में आनाकानी कर रही हैं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों इनमें से एक कंपनी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में सर्च वारंट के आधार पुलिस ने दबिश भी दी थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए शिमला पुलिस की टीम को नजरबंद कर दिया था। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय और दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के बीच बातचीत के बाद पुलिस टीम वहां से लौटी थी। अब पुलिस ने इस मामले में एक बार फिर संबंधित कंपनियों को हवाई सेवाओं का रिकॉर्ड सौंपने के निर्देश दिए हैं। अगर कंपनियां इसके बावजूद रिकॉर्ड नहीं सौंपती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक भुट्टो और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा से आज पूछताछ
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने और सरकार को अस्थिर करने के मामले में कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा से शुक्रवार को पूछताछ होगी। इस दौरान उनसे बालूगंज  थाने में मामले से जुड़े सवाल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने की मांग
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई हुई। प्रतिवादी हर्ष महाजन के अधिवक्ता ने वीरवार को अदालत को बताया कि याचिका में ऐसे कोई तथ्य नहीं हैं, जिसके आधार पर इसे सुना जाए। उन्होंने अदालत से इस याचिका को खारिज करने की मांग की। वहीं, मनु सिंघवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए। हाईकोर्ट में न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत सुन रही है। इस मामले में तीसरे दिन भी शुक्रवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed