HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं दीं सुविधाएं
नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने की भी परवाह नहीं की
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने की भी परवाह नहीं की... यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बजाय, वह (सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू) मालदीव चले गए हैं... अब उन्हें एहसास हुआ है कि उन्हें भी महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने जाना चाहिए।
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: State assembly LoP Jairam Thakur says, "...The Congress government led by Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu did not even care to provide facilities to the devotees going for the holy bath in Maha Kumbh... It is very unfortunate that instead… pic.twitter.com/zn4ur5JByT
— ANI (@ANI) February 25, 2025विज्ञापन
सुक्खू पहुंचे प्रयागराज
उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आस्था का स्नान करने सबसे बड़े महाकुंभ प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह परिवार संग आस्था की डुबकी लगाने संगम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है और आस्था का एक स्तंभ है इस संस्कृति का। हमें परिवार संग इस पवित्र स्नान करने का मौका मिला है, जिससे हम बेहद खुश हैं।
