फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Jairam Thakur said- HRTC takes anti-people and arbitrary decisions every day

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- एचआरटीसी के हर दिन जनविरोधी और तुगलकी फैसले

Thu, 17 Oct 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

बच्चों की साइकिल और शादी की एलबम तक का किराया वसूलने के बाद अब 5 किलो सामान का भी किराया वसूला जाएगा।

विज्ञापन
HP Politics: Jairam Thakur said- HRTC takes anti-people and arbitrary decisions every day
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी हर दिन जनविरोधी और तुगलकी फैसला ले रहा है। बच्चों की साइकिल और शादी की एलबम तक का किराया वसूलने के बाद अब 5 किलो सामान का भी किराया वसूला जाएगा। एचआरटीसी की ओर से जारी की गई नई अधिसूचना जनविरोधी होने के साथ-साथ हास्यास्पद भी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर दिन एचआरटीसी को लेकर कोई न कोई उपलब्धि बताती रहती है कि सरकार की योजनाओं से इतने करोड़ का फायदा हुआ।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि हर दिन एचआरटीसी से सफर करने वाले लोगों को परेशान करने और उन पर आर्थिक बोझ डालने के फैसले ही सामने आते हैं। जिस एचआरटीसी का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को आरामदायक और सस्ता सफर उपलब्ध कराना है, उसे सरकार राजस्व उगाही का जरिया नहीं बना सकती है। आम हिमाचली एक जगह से दूसरी जगह सफर करते वक्त छोटे-छोटे कई बैग लेकर यात्रा करते हैं। लोग घर से दूर रह रहे बच्चों से मिलने जाते वक्त खाने का सामान, किताबें या और भी महत्वपूर्ण चीजें ले जाते हैं, उसका किराया वसूलना कहां तक सही है।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में पहुंचे जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed