फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: CM Sukhu made election strategy in an okover with party leaders

HP Politics: सीएम सुक्खू ने पार्टी नेताओं के साथ ओकओवर में बनाई चुनावी रणनीति

Wed, 08 May 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2024 06:45 PM IST
सार

सीएम सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर में रहकर पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई। 

विज्ञापन
HP Politics: CM Sukhu made election strategy in an okover with party leaders
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर में रहकर पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री मंडी और कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। सेरी मंच मंडी और पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जनसभाएं भी होंगी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने शिमला से मंडी और कांगड़ा के नेताओं से फोन पर संपर्क कर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद होने वाली जनसभाओं को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन


गुरुवार को मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से प्रत्याशी आनंद शर्मा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के अधिकांश मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंंगे। कांग्रेस पार्टी चुनावी जनसभाओं के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में रहकर वीरवार को होने वाली जनसभाओं को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन


रायजादा दस और सुल्तानपुरी 13 मई को दाखिल करेंगे नामांकन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा दस और शिमला सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी 13 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान भी हमीरपुर और शिमला में कांग्रेस पार्टी चुनावी जनसभाएं करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed