फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: BJP sai Law and order in the state is crumbling, ministers are busy in settling each other

HP Politics: भाजपा नेता बोले- प्रदेश में चरमराई रही कानून व्यवस्था, मंत्री एक-दूसरे को निपटाने में मस्त

Sat, 24 Jun 2023 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 07:08 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर और शशि दत्त ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार राज्य में स्वयं ही कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने में लगी है। प्रदेश में जनता का विश्वास सरकार से लगातार उठ रहा है।

विज्ञापन
HP Politics: BJP sai Law and order in the state is crumbling, ministers are busy in settling each other
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर और शशि दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर और शशि दत्त ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार राज्य में स्वयं ही कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने में लगी है। प्रदेश में जनता का विश्वास सरकार से लगातार उठ रहा है। कांग्रेस के मंत्रियों की बयानबाजी से प्रतीत होता है कि मंत्री एक-दूसरे को निपटाने में मस्त हैं। तोमर ने कहा कि चंबा में मनोहर हत्याकांड हुआ। समय रहते कार्रवाई न करने से जनता का विश्वास सरकार से उठ गया है। इतने दिन बीत जाने पर भी चंबा का जनमानस उद्वेलित है।

विज्ञापन


चंबा हत्याकांड में सरकार केवल अपना चेहरा बचाने का प्रयास कर रही है। नालागढ़ में पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की कथित असावधानी से मृत्यु हो जाती है, जिससे जनता में रोेष स्वाभाविक है। सिरमौर में पुलिस राह चलते युवकों पर प्रहार करती है। युवक के कान का पर्दा फट जाता है। कहा कि ऊना में दिनदहाड़े छुराबाजी होती है। शिमला में झगड़ा होता है, सिर फूटते हैं और सरकार के मंत्री झगड़े में घी डालने का काम करते हैं और पूरी सरकार गुत्थमगुत्था हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed