फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police revised pay Band Case: Himachal Police constables stop taking food in police mess

संशोधित पे बैंड मामला: तीसरे दिन भी सिपाहियों का मेस बहिष्कार जारी, सीएम को जानकारी नहीं

Mon, 17 Jan 2022 08:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Jan 2022 08:20 PM IST
सार

सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कांस्टेबलों के खाना छोड़ने की जानकारी नहीं है। यह तब है, जब सोमवार को बिलासपुर से लेकर सोलन और कांगड़ा तक कई जगह पुलिस मेस के रोजनामचे में सिपाहियों के  खाना छोड़ने की भी जानकारी दर्ज कर पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
HP Police revised pay Band Case: Himachal Police constables stop taking food in police mess
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संशोधित पे बैंड के मुद्दे पर सरकार की अनदेखी से नाराज कांस्टेबलों ने भले ही पुलिस मेस में खाना छोड़ दिया है, लेकिन विभागीय मंत्री होने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इसकी जानकारी तक नहीं है। सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कांस्टेबलों के खाना छोड़ने की जानकारी नहीं है। यह तब है, जब सोमवार को बिलासपुर से लेकर सोलन और कांगड़ा तक कई जगह पुलिस मेस के रोजनामचे में सिपाहियों के खाना छोड़ने की भी जानकारी दर्ज कर पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है। सीएम के इस बयान से साफ है कि प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी न तो कांस्टेबलों की मांगों पर सरकार से कुछ सकारात्मक निर्णय करा पा रहे हैं और न ही वह अब सरकार तक कांस्टेबलों की मांग पहुंचा रहे हैं। शायद यही वजह है कि सीएम जयराम ठाकुर को हजारों कांस्टेबलों के बागी तेवरों की जानकारी तक नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें, नवंबर में सीएम जयराम ठाकुर के सरकारी आवास का घेराव कर सैकड़ों कांस्टेबल नाराजगी जताने पहुंचे और संशोधित पे बैंड देने की मियाद को आठ से घटाकर दो साल करने की मांग की थी। इस मांग पर मंथन के लिए सीएम ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया। इस कमेटी ने सीएम के एलान के बाद भी एक कदम भी आगे नहीं उठाया। इससे नाराज कांस्टेबलों ने न सिर्फ मेस बहिष्कार कर दिया, बल्कि बिलासपुर में एक रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने पुलिस परिजनों ने प्रदर्शन तक कर डाला।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने पर पुलिस मुख्यालय ने आईजी एपी सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी, लेकिन इस बीच सिंह अस्वस्थ होने के चलते मेडिकल लीव पर चले गए। करीब एक महीने बाद डीजीपी ने कमेटी की फाइंडिंग के आधार पर सरकार को फिर से कांस्टेबलों के पक्ष में पत्र लिखकर भेज दिया, लेकिन सरकार मामले में फैसला लेने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। इस वजह से अब फिर कांस्टेबलों ने मेस बहिष्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed