फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP police Constable Recruitment update: Physical standard and efficiency test will start from this day for fou

HP Constable Recruitment: चार जिलों के लिए इस दिन से शुरू होंगा शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण

Mon, 27 Jan 2025 05:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 05:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी रेंज के जिलों( सिरमौर, सोलन, शिमला व किन्नौर) में भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 11 फरवरी से 27 मार्च तक रेंज के आईजी की अध्यक्षता में किया जाएगा।

विज्ञापन
HP police Constable Recruitment update: Physical standard and efficiency test will start from this day for fou
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 1088 पदों पर भर्ती की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी रेंज के जिलों( सिरमौर, सोलन, शिमला व किन्नौर) में भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 11 फरवरी से 27 मार्च तक रेंज के आईजी की अध्यक्षता में किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षण केंद्र की सूची जारी कर दी गई है। सिरमाैर में 11202, सोलन 9275, शिमला 12795 व किन्नाैर में 1350 उम्मीदवार भर्ती में शामिल होंगे।

विज्ञापन

पहले महिला उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा
सबसे पहले महिला उम्मीदवारों को पीएसटी/पीईटी के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद पुरुष उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित दिन सुबह 7.00 बजे भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलने की स्थिति में उम्मीदवारों को लोक सेवा आयोग से संपर्क करने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों के अलावा किसी और को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संबंधित एसएसपी से आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कब होंगे टेस्ट
सिरमाैर जिले में शारीरिक मानक परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षण 11 से 20 फरवरी तक चंबा मैदान नाहन/चाैगान में होंगे। सोलन जिले के लिए 25 फरवरी से 6 मार्च तक पुलिस लाइन सोलन, शिमला के लिए 11 से 22 मार्च पुलिस लाइन भराड़ी और किन्नाैर जिले के लिए 27 से 28 मार्च तक मिनी स्टेडियम कल्पा में शारीरिक परीक्षण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed