फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Police constable recruitment on contract basis.

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल रेगुलर भर्ती, मगर वेतन कांट्रेक्ट का मिलेगा

Sun, 29 May 2016 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 May 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
HP Police constable recruitment on contract basis.
भर्ती होने वाले कांस्टेबलों को कांट्रेक्ट कर्मियों की तरह ही आठ साल बाद रेगुलर कर्मियों जैसा वेतन मिलेगा। - फोटो : Demo pic

महज पांच मिनट में अपना वेतन दोगुना करने वाली सरकार ने प्रदेश के इकलौते डायरेक्ट सरकारी भर्ती करवाने वाले पुलिस विभाग की वेतन व्यवस्था को भी कांट्रेक्ट बेस कर दिया है। प्रदेश पुलिस में इस साल हो रही कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया तो रेगुलर हो रही है।

विज्ञापन


लेकिन भर्ती होने वाले कांस्टेबलों को कांट्रेक्ट कर्मियों की तरह ही आठ साल बाद रेगुलर कर्मियों जैसा वेतन मिलेगा। पहले कांस्टेबलों को दो साल बाद यह वेतन मिलने लगता था। हाल के विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने अपने मंत्रियों, विधायकों तथा पूर्व विधायकों का वेतन डेढ़ गुना तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


भारी कर्ज के बावजूद सरकार अपने स्टैंड पर कायम रही और आखिरकार राज्यपाल ने भी वेतन वृद्धि बिल को मंजूरी दे दी थी। प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली पुलिस के जवानों को वेतन देने में सरकार ने अड़ंगा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 कांस्टेबलों के लिए हो रही भर्ती प्रक्रिया में पहली बार कांट्रेक्ट बेस वेतन व्यवस्था लागू की गई है। पहले दो साल बाद ही कांस्टेबलों को बढ़ा वेतनमान मिलने लगता था। अब नए पुलिस कांस्टेबल को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जो बेसिक व ग्रेड पे मिलेगा, उसे आठ साल बाद बढ़ाया जाएगा।

सरकारी खजाने पर बोझ कम करने को बदले नियम

HP Police constable recruitment on contract basis.
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले वित्त विभाग ने दलील दी थी कि सरकार की ओर से बड़ी संख्या में पदों पर एक साथ भर्ती करने से बोझ बढ़ता है। - फोटो : Demo pic

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले वित्त विभाग ने दलील दी थी कि सरकार की ओर से बड़ी संख्या में पदों पर एक साथ भर्ती करने से बोझ बढ़ता है। चूंकि, पुलिस विभाग में कांट्रेक्ट पर भर्ती हो नहीं सकती, इसलिए भर्ती नियमित करते हुए उन्हें दो साल की बजाय आठ सवाल बाद बढ़ा वेतनमान दिया जाए। सरकार ने वित्त विभाग की इस दलील को मान लिया और नई भर्ती में लागू कर दिया।

2013 के कांस्टेबलों का मामला भी अटका
साल 2013 में भी पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती हुई थी। उस दौरान महकमे की ओर से जारी किए गए नियुक्ति पत्र में दो साल पूरे होने पर बढ़ा वेतनमान देने की बात लिखी गई थी, लेकिन भर्ती और ज्वाइनिंग के ढाई साल बाद भी पुलिस कांस्टेबलों को अब तक नया वेतनमान नहीं मिला है।

सूत्रों का कहना है कि सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर वेतन व्यवस्था में बदलाव की घोषणा कर दी थी, लेकिन यह घोषणा लागू बैक डेट से की गई। इसके बाद से उस भर्ती के दौरान के कई सिपाही कोर्ट चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed