फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Police Bharti: Himachal Police to get 1,045 new constables, training to be conducted at PTC Daroh

HP Police Constable Bharti: हिमाचल पुलिस को मिलेंगे 1,045 नए कांस्टेबल, पीटीसी डरोह में होगी ट्रेनिंग

Sun, 18 Jan 2026 10:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 10:00 AM IST
सार

प्रदेश पुलिस को जल्द ही 1,045 नए कांस्टेबल मिलेंगे। 2025 बैच के चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
HP Police Bharti: Himachal Police to get 1,045 new constables, training to be conducted at PTC Daroh
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस को जल्द ही 1,045 नए कांस्टेबल मिलेंगे। 2025 बैच के चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण, हिमाचल प्रदेश की ओर से सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थी अधिकतम एक सप्ताह के नोटिस पर हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (पीटीसी) डरोह में रिपोर्ट करने के लिए तैयार रहें। कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को पहले रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (आरटीसी) और उसके बाद फील्ड ट्रेनिंग से गुजरना होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस प्रशिक्षण में कानून, पुलिसिंग कौशल, शारीरिक क्षमता और व्यावहारिक अनुभव पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही गश्त, जांच, तलाशी, गिरफ्तारी और अपराध स्थल प्रबंधन जैसे पुलिसिंग कौशल सिखाए जाएंगे। शारीरिक प्रशिक्षण में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित विभिन्न फिटनेस गतिविधियां शामिल होंगी, जबकि हथियार प्रशिक्षण के तहत विभिन्न हथियारों के सुरक्षित संचालन और रखरखाव का अभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को ऑन-ड्यूटी अनुभव मिलेगा, जिससे वे जमीनी स्तर पर काम करने के लिए तैयार हो सकें। आदेशों के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना होगा। उन्हें दो सेट फॉर्मल कपड़े नीला ब्लेजर, ग्रे ट्राउजर, सफेद शर्ट और काले चमड़े के जूते साथ लाने होंगे। जींस और टी-शर्ट पहनने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इसके अलावा दैनिक उपयोग का आवश्यक सामान भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

रोजगार संकल्प मेले में मुख्यमंत्री देंगे नियुक्तिपत्र
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 369 महिला और 676 पुरुष कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। ये नियुक्ति पत्र हिमाचल प्रदेश पुलिस रोजगार संकल्प मेला के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए जाने प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों के दो से तीन पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति भी अनिवार्य रहेगी। आदेश को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को समय पर अभ्यर्थियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed