फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Paper leak case: CBI recommends action against officers, employees

HP Paper Leak Case: सीबीआई ने अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश

Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM IST
सार

प्रश्नपत्र लीक मामले में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है। 

विज्ञापन
HP Paper leak case: CBI recommends action against officers, employees
सीबीआई (सांकेतिक)। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार के पास पहुंच गई है। अब गृह विभाग आगामी प्रकिया अमल में लाएगा।

विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई ने प्रदेश पुलिस के तत्कालीन पुलिस कर्मियों की ओर से ड्यूटी के दौरान कथित चूक और लापरवाही का खुलासा किया है। ऐसे में सीबीआई ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। अब सरकार को इस मामले में आगामी निर्णय लेना है। प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार में पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों को लेकर 27 मार्च 2022 को परीक्षा हुई।

विज्ञापन

इसके बाद पेपर लीक होने का खुलासा हुआ। सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले में सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसके बाद इस मामले की जांच सीआईडी की ओर से भी की गई और प्रदेश के साथ ही बाहरी राज्यों में दबिश देकर कई साक्ष्य जुटाए। 180 से अधिक आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किए।

उस समय हिमाचल में कांग्रेस पार्टी विपक्ष में थी, उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने का मामला उठाया। अब इसकी जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने कांगड़ा के गगल में 5 मई 2022 और थाना सीआईडी शिमला में 7 मई 2022 को दर्ज हुए केस में अपने हाथ में लिया और बीते दिन ही 88 आरोपियों के खिलाफ 2 आरोप पत्र अदालत में दायर किए गए।

विज्ञापन

अन्य विभागों के कर्मियों की भी पाई गई संलिप्तता
शिमला। पेपर लीक मामले की जांच पड़ताल में विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी मुलाजिमों की संलिप्तता भी पाई गई है। इनमें भारतीय रेलवे, हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्कालीन कुछ लोक सेवकों की भूमिका, बिजली बोर्ड के तत्कालीन जेई और जेओए चंडीगढ़ के तत्कालीन कांस्टेबल और दिल्ली सरकार के तत्कालीन कर्मी, पूर्व सैनिक और डिफेंस अकाउंट एवं ऑडिट के तत्कालीन कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed