फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp kcc bank board of director meeting at kangra

डिनर डिप्लोमेसी फेल, सिपहिया बने रहेंगे केसीसी बैंक के अध्यक्ष

Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 27 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
 hp kcc bank board of director meeting at kangra

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैनात जगदीश सिपहिया अभी बैंक के अध्यक्ष बने रहेंगे।सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक अध्यक्ष को बदलने की रणनीति बना रही है तो चेयरमैन इस्तीफा न देने पर अड़ गए हैं। 

विज्ञापन


बीते रविवार रात होटल धौलाधार में जयराम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कूपर की डिनर डिप्लोमेसी सोमवार को बैंक की बीओडी बैठक में परवान नहीं चढ़ पाई। बैठक में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका। 
विज्ञापन


लिहाजा, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैनात जगदीश सिपहिया अभी बैंक के अध्यक्ष बने रहेंगे। भाजपा समर्थित निदेशक सुनील पाधा ने बीओडी की बैठक में मंत्रियों की ओर से मिले संदेश में कहा कि जगदीश सिपहिया नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य निदेशक ने भी सिपहिया से इस्तीफा मांगा। एक सदस्य ने कहा कि चुनाव जीतकर आए किसी निदेशक को चेयरमैन बनाया जाए। वहीं, सिपहिया ने कहा कि सरकार पहले चेयरमैन पद के लिए अपना चेहरा बताए, उस पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। 

बैंक का एनपीए बढ़ा तो लाभ भी बढ़ा

 hp kcc bank board of director meeting at kangra

अगर चेहरा अच्छा हुआ तो वह उसको समर्थन करेंगे। बीओडी की बैठक में चुनाव लड़कर जीते 15 में से 14 निदेशक उपस्थित रहे। लाहौल स्पीति से सेरिंग ताशी बैठक में नहीं आए।

इसके अलावा एमडी पीसी अकेला भी बीओडी की बैठक में नहीं थे। सरकार की ओर से नामित तीन सदस्य राजीव भारद्वाज, रणजीत राणा और रमेश भलौरिया बैठक में मौजूद रहे। इन्हें सम्मानित भी किया गया।

चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि वर्ष 2013 में केसीसी बैंक का नेट एनपीए 6.70, वर्ष 2014 में 6.79, वर्ष 2015 में 7.61, वर्ष 2016 में 8.66 और वर्ष 2017 में 13.42 फीसदी रहा। बैंक को इस दौरान बिजली बोर्ड के 680 करोड़ और एचआरटीसी के 230 करोड़ रुपये जमा कराने पड़े। इस वजह से भी एनपीए बढ़ा। 

एमडी पर लगाए गंभीर आरोप

 hp kcc bank board of director meeting at kangra

जगदीश सिपहिया ने प्रेस वार्ता में केसीसी बैंक के एमडी पर वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप लगाए। कहा कि पिछले करीब 3 महीनों में एमडी ने अपने घर के लिए बिना बीओडी की स्वीकृति के 7 लाख रुपये का सामान चंडीगढ़ से खरीद लिया।

इस पर बीओडी में प्रस्ताव पारित किया गया। कानूनी सलाह लेने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। एमडी से वित्तीय शक्तियां छीनकर बैंक के जीएम को हस्तांतरित की गईं हैं। सितंबर 2017 से एमडी ऋणों की फाइलों को स्वीकृति नहीं दे रहे।

इससे एनपीए और बढ़ेगा जिसके जिम्मेदार एमडी होंगे। केसीसी बैंक में होने वाली भर्ती की फाइल भी एमडी ने दबाए रखी जिस वजह से समय पर रिजल्ट नहीं निकल पाया। 

सरकारी संदेश में मुझे डराया गया : सिपहिया
सिपहिया ने कहा कि सरकार की ओर से मिले संदेश में मुझे डराया धमकाया गया। मुझे कहा गया कि इस्तीफा दो वरना बोर्ड भंग कर देंगे। सरकार मेरी फाइलें खोलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed