हिमाचल में 43 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा के तहत 43 जिला सत्र न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीशों, सिविल जज सीनियर डिवीजन और सिविल जज जूनियर डिवीजन के तबादला आदेश जारी किए हैं। तबादला अधिसूचना के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना सीएल कोचर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी नियुक्त किया है।
मंडी से बलदेव सिंह को सिरमौर (नाहन), बिलासपुर से राजन गुप्ता को जिला उपभोक्ता फोरम शिमला, सिरमौर से जितेंद्र कुमार शर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर तैनाती दी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर भूपेश शर्मा को हमीरपुर में तैनाती दी है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश घुमारवीं योगेश जसवाल को किन्नौर एट रामपुर लगाया गया है।
वहीं, बहादुर सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, प्रदीप सिंह सम्याल को लीव ट्रेनिंग रिजर्व, आरके तोेमर को कोर्ट नंबर 1 शिमला, विकास भारद्वाज को घुमारवीं, सीबीआई कोर्ट शिमला से पूणे राम को मंडी, पवनजीत सिंह को कोर्ट नंबर एक सोलन, मदन कुमार को कोर्ट नंबर 1 ऊना में नियुक्त किया है।
इनको भी किया गया ट्रांसफर
सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम कांगड़ा वरिंद्र ठाकुर को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट शिमला लगाया है। हाईकोर्ट ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम हमीरपुर कृष्ण कुमार को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम कुल्लू अमन सूद को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम मंडी जिया लाल आजाद को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू तैनात किया गया है।
अतिरिक्त सचिव लॉ अपर्णा शर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम सोलन अनूजा सूद को अतिरिक्त सचिव लॉ हिमाचल सरकार, राज्य विधिक सेवाएं में प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम कुल्लू, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम नाहन विवेक शर्मा को धर्मशाला, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम किन्नौर राजेश चौहान को मंडी, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम ऊना सचिन रघु को सोलन नियुक्त किया गया है।
लाहौल-स्पीति से गौरव महाजन को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला में प्रशासनिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम शिमला कांता वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम लाहौल-स्पीति, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम कांगड़ा अभय मंडयाल को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम हमीरपुर, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम नूरपुर डा. अबिरा बासु को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम सिरमौर, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम अंब सपना पांडे को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम ऊना, सेंट्रल प्रोजेक्ट समन्वयक प्रताप सिंह ठाकुर को इसी पद पर हाईकोर्ट में तैनाती दी है।
देखिए बाकी तबादलों की लिस्ट
सीजेएम सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम देहरा अरविंद कुमार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम सीजेएम किन्नौर, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम हमीरपुर गुरमीत कौर को कोर्ट नंबर 1 शिमला, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम शिमला धीरू ठाकुर को कोर्ट नंबर 1 कांगड़ा, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम जेएमआईसी कसौली कनिका चावला को नूरपुर, सिविल जज सीनियर डिवीजन कम जेएमआईसी बिलासपुर विजय लक्ष्मी को अंब में नियुक्ति दी है।
मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर व हमीरपुर सूर्या प्रकाश को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम देहरा, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा व ऊना अमरदीप सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन कम एसीजेएम शिमला, इन्हें मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला और किन्नौर का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट चंबा हकीकत को सिविल जज जूनियर डिवीजन कम जेएमआईसी कसौली लगाया गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन कम जेएमआईसी हमीरपुर मोनिका को बिलासपुर, सिविल जज जूनियर डिवीजन कम जेएमआईसी धर्मशाला शिखा लखनपाल को मंडी, सिविल जज जूनियर डिवीजन कम जेएमआईसी डलहौजी अनिश कुमार को मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट चंबा और सिविल जज जूनियर डिवीजन कम जेएमआईसी मंडी आकांक्षा डोगरा को सिविल जज जूनियर डिवीजन कम जेएमआईसी धर्मशाला में तैनाती दी है।