फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High Court: service of PTA teachers will commence from the date of joining

HP High Court: पीटीए शिक्षकों की सेवा ज्वाइनिंग की तारीख से शुरू होगी, न कि साक्षात्कार से

Wed, 08 Jul 2026 05:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 05:10 AM IST
सार

प्रदेश हाईकोर्ट ने पीटीए शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति से जुड़े एक मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी की सेवा की शुरुआत चयन प्रक्रिया या साक्षात्कार की तारीख से नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से कार्यभार ग्रहण करने (ज्वाइनिंग) की तारीख से मानी जाएगी।

विज्ञापन
HP High Court: service of PTA teachers will commence from the date of joining
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पीटीए शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति से जुड़े एक मामले में स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी की सेवा की शुरुआत चयन प्रक्रिया या साक्षात्कार की तारीख से नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से कार्यभार ग्रहण करने (ज्वाइनिंग) की तारीख से मानी जाएगी। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने धीरेंद्र कुमार की ओर से दायर एलपीए खारिज करते हुए एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा। याचिकाकर्ता ने उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी पुनर्नियुक्ति की मांग वाली रिट याचिका खारिज कर दी गई थी।

विज्ञापन

राज्य सरकार की 17 अप्रैल 2013 की नीति के अनुसार केवल उन्हीं पीटीए शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति का लाभ दिया जाना था, जिनकी नियुक्ति 30 दिसंबर 2007 तक हो चुकी थी और बाद में उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। याचिकाकर्ता की आधिकारिक नियुक्ति 1 दिसंबर 2008 को हुई थी, जो निर्धारित कट-ऑफ तिथि के बाद की थी। याचिकाकर्ता का तर्क था कि उनके पद के लिए चयन प्रक्रिया 18 सितंबर 2007 को शुरू हुई थी और 4 अक्टूबर 2007 को साक्षात्कार भी हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, एक अयोग्य उम्मीदवार की नियुक्ति और उससे जुड़े न्यायिक विवाद के कारण उन्हें नियुक्ति पत्र मिलने में देरी हुई। इसलिए उन्हें कट-ऑफ तिथि से पहले नियुक्त माना जाना चाहिए। खंडपीठ ने इस दलील को अस्वीकार करते हुए कहा कि सेवा कानून के स्थापित सिद्धांतों के अनुसार केवल चयन प्रक्रिया में शामिल होने या उसके पूरा होने से नियुक्ति का अधिकार स्वतः प्राप्त नहीं हो जाता। नियुक्ति की प्रभावी तिथि वही होगी, जिस दिन उम्मीदवार वास्तव में सेवा में कार्यभार संभालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed