फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High Court Orders on Kufri Beautification Project.

खबरें शिमला सिटी की: बस एक क्लिक में पढ़ें ये 5 बड़ी खबरें

Tue, 20 Dec 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Dec 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
HP High Court Orders on Kufri Beautification Project.

1. कश्मीर की तर्ज पर कुफरी को करो विकसित : हाईकोर्ट

विज्ञापन

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कुफरी में स्थानीय कारोबारियों के घोड़ों की ओर से फैलाई जा रही गंदगी और पर्यटकों के साथ हो रही बदसलूकी से पैदा हो रही अव्यवस्था संबंधी मामले में अतिरिक्त महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि प्रदेश महाधिवक्ता के साथ सभी संबंधित अधिकारी इस बारे में बैठक करेंगे। हाईकोर्ट ने कोर्ट मित्र से आग्रह किया कि वह भी इस बैठक में भाग लें।

मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता और कोर्ट मित्र को आदेश दिए कि वे जम्मू कश्मीर राज्य की ओर से पहलगाम, गुलमर्ग,  सोनमर्ग, अहरबल तथा पटनी टॉप के लिए बनाए कानूनों को देखें ताकि उसकी तर्ज पर कुफरी जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा सके। कोर्ट ने जिलाधीश शिमला को आदेश दिए कि वह कोर्ट मित्र की ओर से दिए गए सुझावों के दृष्टिगत कारगर कदम उठाए।
विज्ञापन


बता दें कि शिमला शहर के समीप प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कुफरी में घोड़ों की ओर से रोजाना गंदगी फैलाई जा रही है और प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण वहां अव्यवस्था का आलम है। घोड़ों की गंदगी से इस क्षेत्र में आम जनता और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुफरी निवासी राकेश मेहता ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर उपरोक्त क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाते हुए सरकार तथा स्थानीय प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी के अनुसार घोड़ों से उपरोक्त क्षेत्र में फैलाई जा रही गंदगी से पर्यटकों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और संबंधित अधिकारी इस बात की जानकारी होते हुए भी कोई उपयुक्त कदम नहीं उठा रहे हैं। सरकार की ओर से भी इस क्षेत्र के विकास के पर करोड़ों का खर्चा किया जा रहा है परंतु जमीनी हकीकत यह है कि इस क्षेत्र में कोई भी कार्य न तो पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किए गए न ही गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए।
प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि घोड़ों को चलाने के लिए कारोबारियों ने अधिकतर नेपालियों के नाबालिग बच्चों को काम पर रखा है जो कि पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। मामले पर सुनवाई 27 दिसंबर को होगी।

2. अचानक बंद हो गई एचपीटीडीसी की लिफ्ट
सोमवार को एचपीटीडीसी की लिफ्ट सुबह करीब 11 बजे अचानक हांफ गई। इस दौरान लिफ्ट का एक केबिन बंद हो गया। गनीमत यह रही है कि इस दौरान लिफ्ट के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इस कारण शिमला घूमने आए सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट के समीप शिव मंदिर तक लोगों की कतारें लग गईं।

लिफ्ट को करीब आधे घंटे बाद शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह बंद हो गई थी। विंटर टूरिस्ट सीजन के चलते शहर में भारी मात्रा में सैलानी पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह लिफ्ट शहर की एकमात्र लिफ्ट है और मालरोड का एंट्रेंस प्वाइंट है। लिफ्ट मैनेजर दिलीप ठाकुर ने बताया कि लिफ्ट की मोटर में तकनीकी खराबी आ गई थी, करीब आधे घंटे के बाद इसे चालू कर दिया था।     

3. ओ-लेवल कोर्स का सत्र 16 जनवरी से
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र कोर्स करवाया जा रहा है। अकादमी शिमला के सचिव अशोक हंस ने बताया कि इन डिप्लोमा कोर्स प्राप्त करने के लिए प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर सेंटर में डीटीपी उर्दू भाषा डिप्लोमा, सीसीसी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के चार डिप्लोमा एक साथ करवाए जाएंगे। वहीं ओ लेवल डिप्लोमा, मल्टीलिंग्वल डीटीपी के पाठ्यक्रम में नेटवर्किंग, टैली, अकाउंटिंग, वेब डिजाइन, प्रोजेक्ट वर्क, सी लैंग्वेज और आईटी टूल्स जैसे विषय शामिल हैं।

इधर बहुभाषी डीटीपी का सत्र 16 जनवरी से शुरू होगा। प्रार्थी निर्धारित प्रपत्र पर 7 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। कोर्स में प्रवेश के लिए साक्षात्कार और काउंसलिंग 9 जनवरी से 12 जनवरी तक होगी। चयनित प्रार्थियों का पहला बैच सुबह 10 से एक बजे और दूसरा बैच 2 से 5 बजे के बीच बैठेगा। वही प्रार्थी अधिक जानकारी के लिए केंद्र प्रभारी से 9418470345 और सेंटर कार्यालय में दूरभाष 0177-2623149 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

4. स्कूलों में सोलर लाइट लगाएगा नगर निगम
नगर निगम शिमला अपने क्षेत्र में चल रहे स्कूलों में सोलर लाइट लगाएगा। नगर निगम की सामाजिक न्याय समिति की सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय हुआ कि नगर निगम अपनी परिधि में आने वाले ऐसे स्कूलों की सूची मांगेगा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेगा।

समिति की बैठक में कृष्णानगर वार्ड के तंग रास्ते की वजह से छोटी एंबुलेंस वाहनों की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा शिमला शहर के शौचालयों में जहां भी जरूरत है वहां सोलर होम्स लाइट्स को लगाया जाएगा। अंबेडकर चौक पर प्रस्तावित अंबेडकर पुस्तकालय को बैठक में मंजूरी दे दी गई है। स्ट्रीट वेंडिंग जोन को शीघ्र फाइनल करने बारे में निर्देश दिए गए।

आशियाना प्रोजेक्ट में ढली में बने आवासों के आवंटन पर भी फैसला लिया गया। बैठक में सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष और उप महापौर टिकेंद्र सिंह पंवर के अतिरिक्त आयुक्त पंकज राय, निगम अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल, निगम अभियंता राजेश कश्यप मौजूद रहे।

5. जूनियर डॉक्टरों ने स्थगित की हड़ताल
आईजीएमसी के बाल रोग विभाग में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल सात दिन के लिए स्थगित कर दी है। सोमवार को हड़ताल में लगभग 100 डॉक्टर गेट के बाहर खड़े रहे और पूरी तरह काम बंद रखा। इस दौरान अस्पताल में मरीज परेशान होते रहे। स्ट्राइक के बाद डॉक्टर आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक शर्मा से मिले।


आरडीए अध्यक्ष डॉ. अजय जरयाल ने बताया कि प्राचार्य ने उन्हें स्ट्राइक वापस लेने की बात कही। ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्राचार्य के आश्वासन के बाद ही आरडीए डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली है। इसके अलावा आरडीए ने डॉक्टर को इन दोनों अस्पतालों से हटाने की मांग की है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने बताया कि डॉक्टरों ने स्ट्राइक वापस ले ली है। मामले पर इंक्वायरी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed