{"_id":"5919cf5a4f1c1bcf3bf22dee","slug":"hp-high-court-notice-on-salapar-tattapani-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"1980 से बन रही सड़क अब भी अधूरी, कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1980 से बन रही सड़क अब भी अधूरी, कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 16 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने पिछले 37 वर्षों से लटके सलापड़-तत्तापानी सड़क निर्माण कार्य पर संज्ञान लेते हुए सरकार से 10 दिन के भीतर जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने कुल्लू निवासी टीडी ठाकुर के लिखे पत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश पारित किए।
विज्ञापन
प्रार्थी के अनुसार सलापड़-तत्तापानी सड़क का निर्माण साल 1980 में शुरू हुआ था। अभी भी इसका निर्माण लटका हुआ है। 6 जुलाई, 2012 को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने भी इस सड़क निर्माण बारे संज्ञान लेकर सुंदरनगर लोक निर्माण मंडल को कड़े आदेश जारी कर इसका काम शीघ्र पूरा करने को कहा था।
विज्ञापन
बावजूद इसके इस सड़क का निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया। प्रार्थी के अनुसार इस सड़क के लगभग 5 किलोमीटर लंबे क्षेत्र से जुड़ी वन भूमि पर निर्माण के लिए अनुमति की फाइल केंद्र सरकार ने दबा रखी है। प्रदेश का वन विभाग भी इस फाइल को आगे बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा।
विज्ञापन
प्रार्थी का कहना है कि इस सड़क के बनने पर सुंदरनगर से तत्तापानी की दूरी 80 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे शिमला, मंडी, बिलासपुर और किन्नौर के असंख्य लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। मामले पर सुनवाई 29 मई को होगी।