फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp high court decision regarding private bed colleges feee

निजी बीएड कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी पर दो माह में लें फैसला: हाईकोर्ट

Wed, 05 Dec 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Dec 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
hp high court decision regarding private bed colleges feee

निजी बीएड कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी का फैसला शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ही करेगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय  मोहन गोयल की खंडपीठ ने निजी बीएड कॉलेज एसोसिएशन की याचिका का निपटारा करते कमेटी को फीस बढ़ोतरी संबंधी फैसला दो माह के भीतर लेने के आदेश दिए। निजी बीएड कॉलेज संघ ने याचिका दायर कर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों और निर्णयों के अनुरूप फीस ढांचा लागू करने की मांग की थी। संघ का कहना था कि फीस वर्ष 2012 में शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों और निर्णयों पर आधारित होनी चाहिए न कि उसकी जगह बनाई कनिष्ठ स्तर के अधिकारियों और कर्मियों की कमेटी वाली सिफारिशों पर। 

विज्ञापन

कोर्ट के ये भी निर्देश

hp high court decision regarding private bed colleges feee

 कोर्ट ने माना कि 2012 में हाईकोर्ट के आदेशानुसार अनुभवी अधिकारियों की कमेटी बनाई गई थी। कोर्ट ने संघ की मांग को स्वीकारते हुए कहा कि यह कमेटी निष्पक्ष, व्यावहारिक और उचित फीस का निर्धारण करने में सक्षम है।

कोर्ट ने शिक्षा सचिव को आदेश दिए कि वह कमेटी की मीटिंग बुलाए और संघ के अध्यक्ष सहित छात्रों के हितों में गठित पीटीए कमेटी का पक्ष सुने और उसके बाद निष्पक्ष और उचित फीस ढांचा तैयार करे। 

कोर्ट ने यह निर्देश दिए हैं कि नया फीस ढांचा ऐसा भी न हो कि गरीब, मध्यवर्गीय और सीमांत वर्ग के छात्रों पर वित्तीय बोझ पड़े और ऐसा भी न हो कि वित्तीय संकट के कारण प्रबंधकों को निजी बीएड कॉलेज ही बंद करने पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed