{"_id":"cf778c0c90896e144d0290955e1896db","slug":"hp-govt-will-take-decision-on-sewerage-cess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर शिमलावासियों को बड़ी राहत देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर शिमलावासियों को बड़ी राहत देगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के बिल में वसूले जा रहे 50 फीसदी सीवरेज सेस के विरोध में अब कांग्रेस ने भी आवाज बुलंद कर ली है। हालांकि नगर निगम ने दो दिन पूर्व हुई बैठक में सीवरेज सेस 50 फीसदी की जगह फिलहाल 15 फीसदी वसूलने का फैसला ले रखा है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला सरकार का होगा। वहीं अब कांग्रेस के सीवरेज सेस को 15 फीसदी करने की मांग उठाने से इस पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीएम से मिले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि एक दो दिन के भीतर सैस के मामले में आम जनता को बड़ी राहत मिल जाएगी। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस मुद्दे पर मुलाकात की। उन्होंने सीवरेज सेस के बढ़ने से आम जनता को हो रही परेशानी को उनके समक्ष रखा। साथ ही बढे़ हुए सीवरेज सेस को कम करने की बात की।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि सीवरेज सेस को 50 प्रतिशत से कम किया जाना चाहिए। इससे आम जनता परेशान हैं और निगम प्रशासन की ओर से आम जनता पर सेस बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा और दो-तीन दिन के भीतर इस पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष महाजन, मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, पार्षद शशिशेखर चिन्नू, दीपक रोहाल, सुशांत कपरेट, अलोक पठानिया, प्रवीण कुमार, कुलदीप ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, उमा कौशल, उषा लखनपाल, अर्चना धवन, संजय परमार और इंद्रजीत सिंह सहित कांग्रेस के सभी पार्षद उनके साथ थे।
दो दिन पूर्व कांग्रेस के सभी पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकातकर सीवरेज सेस को कम करने का आग्रह किया था। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पार्षदों को आश्वासन दिया था कि वे स्वयं सीवरेज के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस बारे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीवरेज सैस को कम करने की बात की।