{"_id":"31a3c0bfac00f472a6ab0dd37a83d011","slug":"hp-govt-will-give-extension-to-specialist-doctor-in-himchal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ डॉक्टरों का सेवाकाल बढ़ाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ डॉक्टरों का सेवाकाल बढ़ाएगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार अगले सत्र से शुरू हो रहे तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों का सेवाकाल 62 साल से बढ़ाकर 65 साल करने जा रही है। हालांकि, यह डॉक्टरों की इच्छा पर निर्भर करेगा। प्रदेश सरकार ऐच्छिक आधार पर डॉक्टरों को सेवा विस्तार देगी।
विज्ञापन
नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी का प्रबंध करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इस मसले को मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में ले जाया जा रहा है। हिमाचल में 190-190 करोड़ की लागत से चंबा, नाहन और हमीरपुर में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में आगामी सत्र से कक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेजों का काडर आईजीएमसी एवं टांडा मेडिकल कॉलेज से अलग होगा। इनका स्टाफ दूसरे कॉलेजों में ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने एमसीआई से इन तीनों कॉलेजों में कक्षाएं शुरू करने की मंजूरी मांगी है। प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस की 50-50 सीटें होंगी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन