{"_id":"680b706bc98c9e321d0f91f5","slug":"hp-govt-took-action-on-the-viral-video-of-the-leader-demanding-the-resignation-of-cm-sukhu-in-the-terrorist-at-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: आतंकी घटना के लिए सीएम सुक्खू का इस्तीफा मांगने वाले नेता के वायरल वीडियो पर सरकार ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: आतंकी घटना के लिए सीएम सुक्खू का इस्तीफा मांगने वाले नेता के वायरल वीडियो पर सरकार ने लिया एक्शन
Fri, 25 Apr 2025 04:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंक्खू के इस्तीफे की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, हिमाचल सरकार अब इस संबंध में झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
नेता के वायरल वीडियो पर सरकार ने लिया एक्शन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पहलगाम की आतंकी घटना के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर राज्य सरकार ने झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। वायरल वीडियो झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का है।
विज्ञापन
इस वीडियो में सुदिव्य पहलगाम की आतंकवादी घटना के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांग रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह बात जानबूझकर कही है या कुछ और मामला है। वायरल वीडियो में सुदिव्य कह रहे हैं कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए। पहलगाम में वह अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल रहे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरा मानना है कि हिमाचल के सीएम को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल सरकार अब इस संबंध में झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि झारखंड सरकार से संपर्क किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या यह वीडियो उनके शिक्षा मंत्री का है या नहीं। अगर ऐसा है तो हिमाचल के मुख्यमंत्री का नाम लेकर क्यों दुष्प्रचार किया जा रहा है, इस पर स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री का नाम इससे जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन