फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt notification on 5 new degree colleges in himachal.

अधिसूचना जारी, इन 5 नए कॉलेजों में इसी साल से लगेंगी कक्षाएं

Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
HP govt notification on 5 new degree colleges in himachal.
उच्च शिक्षा विभाग ने सरकार के आदेशों का पालन करते हुए मंगलवार को नए कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। - फोटो : Demo pic

प्रदेश में खोले जाने वाले पांच नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में जून महीने से ही शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। 11 मई को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा में नए कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने सरकार के आदेशों का पालन करते हुए मंगलवार को नए कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। कॉलेजों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के 90 पद भी सृजित कर दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने हमीरपुर जिले के धनेटा, कांगड़ा के जंदौड़, ऊना के खड्ड, कुल्लू के निरमंड और चंबा के लील्ह कोठी में स्टाफ  सहित नए कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंगलवार को कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2016 से इन कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी। नए खोले जाने वाले कॉलेजों में प्रिंसिपलों के अलावा अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और कामर्स के असिस्टेंट प्रोफेसरों, लाइब्रेरियन, अधीक्षक ग्रेड टू, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, चपरासी और चौकीदारों के पद सृजित किए गए हैं। कॉलेजों में बजट की कमी पेश न आए, इसके लिए नॉन प्लान के तहत बजट खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed