फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt is planning to close 12 new govt college

एक दर्जन नए डिग्री कॉलेजों को बंद करने की तैयारी, यहां जानिए पूरा मामला

Sat, 03 Feb 2018 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 03 Feb 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
hp govt is planning to close 12 new govt college
पूर्व कांग्रेस सरकार के कई फैसले पलटने के बाद जयराम सरकार अब चुनाव से छह माह पूर्व खोले कॉलेजों को बंद करने की तैयारी में है। वीरभद्र सरकार ने साल 2017 में प्रदेश भर में 16 नए कॉलेज खोले थे। विद्यार्थियों की इनरोलमेंट शून्य होने के कारण इनमें से आठ कॉलेज अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


सात कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या 19 से 121 के बीच ही है। सिर्फ कांगड़ा जिले के मटौर में खुले कॉलेज मेें विद्यार्थियों की संख्या 440 है। शिक्षा विभाग ने नए खुले कॉलेजों की समीक्षा के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। अब तीन फरवरी को धर्मशाला में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरकार एक दर्जन से ज्यादा कॉलेजों को बंद करने का फैसला ले सकती है। शिक्षा महकमे के अधिकारियों ने प्रस्ताव में लिखा है कि अधिकांश कॉलेजों को विभाग से फिजिबिलिटी रिपोर्ट लिए बिना खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये सरकारी कॉलेज होंगे बंद

hp govt is planning to close 12 new govt college

5 जून 2017 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट बैठक कर जिला चंबा के तेलगा, भलई, जिला कांगड़ा के देहरा, मटौर, ऊना के हरोली, सोलन के जयनगर और दाड़लाघाट में कॉलेज खोलने का फैसला लिया था।

18 सितंबर 2017 की कैबिनेट बैठक में ऊना के बसदेहड़ा, लाहौल स्पीति के काजा, शिमला के ज्यूरी, पबावो और सिरमौर के ददाहू और पछौता में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला लिया था। 27 सितंबर की कैबिनेट बैठक में सिरमौर के नारग और मंडी के थाची में कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया था।

किस कॉलेज में कितने विद्यार्थी
तेलगा  57 
भलई  58 
देहरा  130
मटौर  440
जयनगर  52
दाड़लाघाट  121
रोनहाट  19 

इन कॉलेजों में नहीं आया एक भी विद्यार्थी

hp govt is planning to close 12 new govt college

हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार में खोले गए इन सरकारी कॉलेजों में कुछ ऐसे है, जहां एक भी विद्यार्थी पढ़ने नहीं आया। इसमें  बसदेहड़ा, काजा, ज्यूरी, पबावो, ददाहू, पछौता, नारग और थाची कॉलेज शामिल है। इससे इन कॉलेजों को खोलने पर ही सवाल खड़े हो गए है। 

कांग्रेस सरकार ने कार्यकाल के अंतिम छह माह के दौरान आनन फानन में कई फैसले लिए हैं। इनमें बिना बजट के खोले नए कॉलेजों का मामला भी शामिल है। ऐसे सभी फैसलों की समीक्षा की जा रही है। मामला कैबिनेट में जा रहा है।- सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed