फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt invite tender for Himachal Pagdi.

सरकार के हाल! 700 रुपए की पगड़ियों के लिए टेंडर पर ही बहा दिए हजारों

Tue, 05 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
HP Govt invite tender for Himachal Pagdi.

हिमाचल के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक टेंडर चर्चा का विषय बना हुआ है। हिमाचल सरकार के कुछ अफसरों ने 600 से 700 रुपये की कीमत की दो पगड़ियों को खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिया।

विज्ञापन


टेंडर को प्रकाशित करने के लिए बाकायदा हजारों रुपये भी खर्च कर दिए। सोशल मीडिया पर जब इस टेंडर की चर्चा शुरू हुई तो बजाय गलती मानकर कार्रवाई करने के जिम्मेदार अफसरों ने इस मामले को दबाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, हिमाचल में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कार चालकों के पहनने के लिए दो पगड़ियां खरीदी जानी थीं। इसकी जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव अश्विनी कुमार शर्मा के पास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखबारों में दे दिए टेंडर, अब होगी रिकवरी

HP Govt invite tender for Himachal Pagdi.

विभाग को दो पगड़ियां खरीदने की कोटेशन मांगने के लिए केवल एक पत्र जारी करना था लेकिन अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो पगड़ियां खरीदने के लिए टेंडर जारी हो गया। ये टेंडर तमाम अखबारों में छप गए।

दो पगड़ियों के लिए छपा टेंडर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। मामला गर्माया तो अधिकारियों और बाबुओं ने एक-दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया। इस बीच मामला सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहन चौहान के पास पहुंच गया।

चौहान ने पहले तो संबंधित अधिकारियों से सफाई मांगी लेकिन अधिकारी और बाबू के एक-दूसरे पर आरोप लगाने पर उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। मोहन चौहान ने बताया कि मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उससे इन पगड़ियों के टेंडर पर हुए बेमतलब के खर्च रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed