फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt expending just 50 Rupees on Players Diets.

खिलाड़ियों से मजाक! ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए 50 रुपए दे रही सरकार

Sat, 10 Sep 2016 11:04 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Sep 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
HP Govt expending just 50 Rupees on Players Diets.

हिमाचल की सरकार छोटी उम्र के खिलाड़ियों को खेल के दौरान भर पेट भोजन के लिए भी बजट नहीं दे पा रही। सरकार स्कूली खिलाड़ियों को तराशकर देश-दुनिया में पदक तो बटोरना चाहती है लेकिन इनकी डाइट मनी बढ़ाने को तैयार नहीं दिखती।

विज्ञापन


स्कूलों की इन मासूम प्रतिभाओं को आधे पेट विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना पड़ता है या ग्रामीणों के चंदे पर धाम खाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। शिक्षा विभाग ने प्रति खिलाड़ी ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और एक चाय के लिए 50 रुपए प्रतिदिन का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


यह हाल तब है, जब खुद सरकार ने आम लोगों के लिए एक वक्त के खाने की कीमत 60 रुपए तय की है।

खुद का वेतन एक मिनट में बढ़ा दिया था

HP Govt expending just 50 Rupees on Players Diets.

मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्तों को एक मिनट में सर्वसम्मति से बढ़ाने वाली हिमाचल सरकार की ओर से प्राइमरी स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी को प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से बजट देना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

शिक्षा विभाग के पास बजट की कमी के चलते खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय शिक्षकों को खुद छोटे-छोेटे बच्चों के भोजन का इंतजाम करना पड़ रहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग भी इस प्रथा को बंद नहीं करना चाहता।

मजबूर खिलाड़ी ग्रामीणों की धाम खा रहे

HP Govt expending just 50 Rupees on Players Diets.

बजट की कमी से जूझ रहे शिक्षा विभाग ने भी ग्रामीणों की ओर से दी जाने वाली धाम को अपनी मूक सहमति दी हुई है। अफसरों को मालूम है कि 50 रुपये में तीन वक्त का भोजन खिलाड़ियों को देना मुमकिन नहीं है। उल्लेखनीय है कि बीते वीरवार को सिरमौर जिले के शिलाई इलाके में भी ऐसी ही एक खेल प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों की ओर से दी गई धाम खाकर 100 खिलाड़ी बीमार हो गए थे।

डाइट मनी बढ़ाने का भेजेंगे प्रस्ताव
निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनमोहन शर्मा ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं की डाइट मनी को 40 से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। सरकार को प्रस्ताव भेजकर डाइट मनी को और बढ़ाने की मांग की जाएगी।


( यदि आपको लगता है कि देश में खेलों की बदहाली का कारण राजनीति है और आप खेलों को राजनीति के चंगुल से आजाद कराना चाहते हैं तो अमर उजाला की " नो पॉलिटिक्स इन ओलंपिक्स " मुहिम का समर्थन करें. समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed