फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt Blacklisted refine edible oil supplier company

सरकार ने रिफाइंड की कम आपूर्ति करने वाली कंपनी को किया ब्लैक लिस्ट

Wed, 01 Aug 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Aug 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
hp govt Blacklisted refine edible oil supplier company

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि जुलाई महीने में प्रदेश में एक लीटर की पैकिंग में एक लीटर से कम रिफाइंड की सप्लाई करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। वहीं नियम अनुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। किशन कपूर बिलासपुर में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बोल रहे थे। कहा कि लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाला राशन सस्ती दरों में मुहैया करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


पूर्व सरकार के समय के रेट इस भाजपा सरकार ने पांच-पांच रुपये कम दालों में कर दिए हैं। सरकार का मुख्य ध्येय गरीब लोगों की सेवा करना है। इससे पूर्व खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कारगुजारी धरातल पर नजर आनी चाहिए न कि कागजी आंकड़ों पर।

विज्ञापन

अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं

hp govt Blacklisted refine edible oil supplier company

कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और जिस भी कार्य का दायित्व सौंपा गया है उसे जिम्मेदारी, ईमानदारी और पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएं ताकि समाज के उस हर वर्ग को लाभ मिले जो कि अभी तक वंचित रहा हैं। 

कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग एक ऐसा विभाग है जोकि एपीएल परिवार से लेकर एक गरीब परिवार तक जुड़ा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि उचित मूल्य की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने इस अवसर पर लांच की गई ईपीडीएस एचपी ऐप को विभागीय अधिकारियों द्वारा डाउनलोड किए जाने को लेकर भी जांच की और आदेश दिए कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और खाद्य आपूर्ति निगम के सभी अधिकारी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।

सभी पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य

hp govt Blacklisted refine edible oil supplier company

प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई गृहिणी सुविधा योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे जिन्हें उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है।

उन्होंने डीएफएससी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर गैस वितरित करने वाली गाड़ियों में स्थायी रूप से लाउड स्पीकर लगाना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र के लोगों को पता चल सके कि गैस वितरण करने के लिए गाड़ी आई है। 

उन्होंने निर्देश दिए कि हर पेट्रोल पंप का नियमित रूप से निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि वहां पर स्वच्छ पेयजल के लिए एक्वागार्ड और शौचालय सुविधा है की नहीं ताकि ग्राहकों के लिए स्वच्छ वातावरण बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed