फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt appoint Rajender Rana as chairman of Disaster management

राणा पर सरकार मेहरबान, हार के बावजूद बने चेयरमैन

Wed, 21 May 2014 08:00 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
HP govt appoint Rajender Rana as chairman of Disaster management

लोकसभा चुनावों में हार के बाद सत्ता और संगठन का संतुलन साधने की जुगत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को बोर्ड-निगमों में 5 पद बांट दिए।

विज्ञापन


इनमें हमीरपुर सीट से चुनाव हारने वाले राजेंद्र राणा को डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरटी का चेयरमैन बनाया गया है। राणा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार व पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राजेंद्र राणा सुजानपुर से सुजानपुर के पूर्व विधायक भी हैं। लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए राणा ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर उनकी पत्नी अनिता राणा ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन मोदी लहर में वे भी अपनी सीट नहीं बचा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकोटिया और हर्षवर्धन को भी बड़ी जिम्मेदारी

HP govt appoint Rajender Rana as chairman of Disaster management

राजेंद्र राणा के अलावा पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने उन्हें चेयरमैन टूरिज्म डेवलपमेंट काउंसिल नियुक्‍त किया है।

उनके अलावा पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान को रिसोर्स मोबलाइजेशन एंड इंप्लायमेंट जनरेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। कसौली की चेवा पंचायत के प्रधान एवं पीसी सदस्य रमेश चौहान को चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड और पीसीसी महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू को मेंबर, एजूकेशन रेगुलेटरी कमीशन बनाया गया है।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में खाली पदों को भरने के तहत यह कदम उठाया गया है। इन सभी नियुक्तियों के आदेश संबंधित विभाग करेंगे।

पी मित्रा होंगे सरकार के मुख्य सचिव

HP govt appoint Rajender Rana as chairman of Disaster management

सरकार ने कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा को मुख्य सचिव बनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने मित्रा पर कुछ आरोप लगाए थे।

इनकी क्लीयरेंस लेने के बाद आदेश होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्य सचिव सुदृप्तो राय को राज्य सरकार का एडवाइजर बनाया जा रहा है। वह ब्रेन हेमरेज के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

डीजीपी संजय कुमार को भी सरकार रेगुलर करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने हालांकि अभी बडे़ स्तर पर प्रशासनिक तबादलों की संभावना को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed