फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Exit Poll Results 2019 HP Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress Winning Prediction

Himachal Exit Poll: 2019 में इस पार्टी ने मारी थी बाजी, कितने सही साबित हुए थे एग्जिट पोल, खबर में जानें

Wed, 29 May 2024 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 May 2024 07:22 PM IST
सार

Exit Polls: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. यहां 1 जून को मतदान होना है.

विज्ञापन
HP Exit Poll Results 2019 HP Lok Sabha Election 2024 Bjp Congress Winning Prediction
हिमाचल का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है, सातवें चरण के लिए 1 जून को 57 सीटों पर मतदान होने वाला है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 1 जून को लोकसभा की चार सीटों के लिए मतदान होना है। शिमला, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने हैं। 1 जून की शाम को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इन पोल के जरिए ये बताने की कोशिश होगी कि देश में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है या कितनी सीटें जीत सकती है। ये एग्जिट पोल भले ही रिजल्ट नहीं होते, मगर नतीजों की एक झलक जरूर देते हैं. 2019 में सभी एग्जिट पोल भाजपा को चारों सीटें देते दिख रहे थे जो काफी सटीक साबित हुए और वही परिणाम देखने को मिला। NEWS 18-IPSOS के आंध्र प्रदेश एग्जिट पोल के नतीजों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 4 जबकि कांग्रेस को शून्य सीटें दी थी। न्यूज24- चाणक्य ने भी एग्जिट पोल में भाजपा को चारों सीटें दी थी।

विज्ञापन


एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल
Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।
विज्ञापन


हिमाचल में 2019 में लोकसभा चुनाव का क्या रहा था परिणाम
हिमाचल प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनावों में चारों सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर ने जीत हासिल की थी। वहीं, कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, शिमला से सुरेश कश्यप ने जीत हासिल की थी। वहीं, 17 मार्च 2021 को मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया। जिसके बाद अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की थी। इस बार बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत और हिमाचल की राजनीति के राजा कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय सीट पर एक दूसरे आमने सामने हैं। 2019 के चुनावों में भले ही भाजपा ने आसानी से जीत हासिल कर ली हो, लेकिन इस बार हिमाचल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने चरण में कब मतदान?
पहला चरण- 19 अप्रैल 2024 (102 सीट), दूसरा चरण- 26 अप्रैल 2024 (89 सीट), तीसरा चरण- 7 मई 2024 (94 सीट), चौथा चरण- 13 मई 2024 (96 सीट), पांचवां चरण- 20 मई 2024 (49 सीट), छठा चरण- 25 मई 2024 (57 सीट), सातवां चरण- 1 जून (57 सीट)। रिजल्ट की बात करें तो 4 जून को लोकसभा का चुनाव परिणाम घोषित होगा। 


गौर रहे कि इस बार हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। यह सीटें खाली हो चुकी थीं, इसलिए इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यह सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा ने इन्हें तुरंत अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। इन बागी विधायकों के नाम- राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और दविंदर भुट्टो हैं। इन्हें सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटों से भाजपा ने टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed