फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp electricity board increase TA of employees.

बिजली कर्मचारियों पर बरसा पैसा, दूसरी बार बढ़ी सैलरी

Wed, 17 Feb 2016 08:50 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
hp electricity board increase TA of employees.

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारियों की फरवरी महीने में दूसरी बार तनख्वाह बढ़ गई है। दो फरवरी को करीब 5500 कर्मचारियों के सचिवालय और स्पेशल अलाउंस में बढ़ोतरी के बाद अब 18 हजार कर्मचारियों का यात्रा भत्ता दोगुना हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को बोर्ड प्रबंधन ने यात्रा भत्ता को पंजाब पैट्रन पर बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों की आठ श्रेणियों की ग्रेड पे के हिसाब से वेतन बढ़ोतरी हुई है। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, डिप्टी सीएओ, डिप्टी चीफ ऑडिटर, डिप्टी सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, लीगल एडवाइजर और इन रैंक के अन्य अधिकारियों को अब यात्रा भत्ता 700 रुपये की जगह 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किसे कितना होगा फायदा

hp electricity board increase TA of employees.

23500 रुपये की बेसिक पे वालों को 480 रुपये की जगह 980 रुपये, 15570 रुपये बेसिक से 23500 बेसिक पे से कम वालों को 300 रुपये की जगह 600 रुपये यात्रा भत्ता और 15770 रुपये से कम बेसिक पे वालों को 150 की जगह 300 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता मिलेगा।

सहायक अभियंता को 600 रुपये की जगह 1200 रुपये, कनिष्ठ अभियंता को 600 रुपये की जगह 1200 रुपये, 15570 से 23500 बेसिक पे वालों को बाइक-स्कूटर के लिए 350 की जगह 700 रुपये मिलेंगे।

लाइनमैन, असिस्टेंट लाइनमैन जिनकी बेसिक पे 15570 रुपये है को 300 रुपये की जगह 600 और 15570 से अधिक बेसिक पे वालों को 200 रुपये की जगह 400 रुपये यात्रा मिलेगा। पहली फरवरी से बढ़े हुए भत्तों का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed