फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp Education board will change the syllabus from class 4th to 8th, it will be made on the basis of NCERT sylla

नई शिक्षा नीति: हिमाचल शिक्षा बोर्ड चौथी से आठवीं कक्षा तक बदलेगा सिलेबस, एनसीईआरटी के सिलेबस के आधार पर बनेगा

Tue, 29 Apr 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चौथी से आठवीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। पाठ्यक्रम में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। 

विज्ञापन
hp Education board will change the syllabus from class 4th to 8th, it will be made on the basis of NCERT sylla
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चौथी से आठवीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। पाठ्यक्रम में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। एनसीईआरटी के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है और शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के सिलेबस को अपनाने जा रहा है। इस महीने में शुरू हुए शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र से करेगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड चौथी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा। पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ साफ नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में क्या बदलाव करता है और किस विषय को ज्यादा महत्व देगा, यह अभी तक साफ नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज वैरवा ने बताया कि इस बार शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया है। पाठ्यक्रम में बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाता है। इसके चलते अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में बदलाव होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed