फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hp Congress sukhu govt celebrate two years today at the house of BJP President JP Nadda

Sukhu Govt Two Years: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर में कांग्रेस सरकार आज मनाएगी दो साल का जश्न

Wed, 11 Dec 2024 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 11:15 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह हॉकी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जिले सहित प्रदेश के लिए नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। 3:00 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। 

विज्ञापन
hp Congress sukhu govt celebrate two years today at the house of BJP President JP Nadda
बिलासपुर में सुक्खू सरकार के दो साल का जश्न। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में आज कांग्रेस सरकार दो साल का जश्न मना रही है। इसको लेकर जहां सत्ता पक्ष उत्साहित है। वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने के लिए रणनीति बना रहा है। जश्न के लिए लुहणु मैदान में समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचने शुरू हो गए हैं। कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम इसलिए भी अहम है कि यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जिले में हो रहा है। जश्न में कांग्रेस संगठन 30 हजार लोगों के आने का दावा कर रहा है।  मुख्यमंत्री सुबह 11:40 पर हेलिकाप्टर के माध्यम से बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह हॉकी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन



साथ ही जिले सहित प्रदेश के लिए नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। 3:00 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस शिमला आएंगे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी दो दिन से बिलासपुर में डटे हुए हैं। उन्हें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिम्मा दिया गया है। उनकी निगरानी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के कार्य पूरे कर लिए गए हैं। बिजली, पानी, सफाई जैसी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। बताया जा रहा है कि सुक्खू इस अवसर पर सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का ब्योरा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वे जनता के सामने यह भी बताएंगे कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों में से पांच गारंटियों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री आगामी गारंटियों के रोडमैप की भी घोषणा करेंगे। कांग्रेस इसे भाजपा के आरोपों का जवाब देने के तौर पर देख रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने चुनावी वादों में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए थे, जिन्हें पूरा करने में वह नाकाम रही है। भाजपा ने इस कार्यक्रम से पहले ही कई विरोध रैलियां आयोजित कर कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बावजूद कांग्रेस के स्थानीय नेता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed