फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Congress President Vinay Kumar said Congress campaign to save mgnrega will begin from the 10th

Himachal Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार बोले- कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम 10 से

Thu, 08 Jan 2026 10:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 Jan 2026 10:36 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि मनरेगा का नाम बदलकर उसे कमजोर करने के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Congress President Vinay Kumar said Congress campaign to save mgnrega will begin from the 10th
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक लेते प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदलकर उसे कमजोर करने के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनय कुमार ने 10 जनवरी से शुरू होने वाले मनरेगा बचाओ संग्राम को अंतिम रूप दिया। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

विनय कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें संबंधित जिलों के मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 11 जनवरी को प्रमुख स्थलों और राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा जाएगा। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलेगा, जबकि 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय धरने, 7 से 15 फरवरी के बीच राज्य स्तरीय धरना और 16 से 25 फरवरी के बीच क्षेत्रीय स्तर पर एआईसीसी की रैलियां आयोजित होंगी।
बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल एआईसीसी सदस्य व प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर इसकी आत्मा को समाप्त कर दिया। सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी ने भी अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांगड़ा के अनुराग शर्मा, हमीरपुर के सुमन भारती शर्मा, लाहौल-स्पीति के दोरजे अंगरुप, कुल्लू के सेस राम आजाद, चंबा के सुरजीत कुमार भरमौरी, सिरमौर के आनंद परमार, सोलन के सुभाष चंद वर्माणी, शिमला शहरी के इंदरजीत सिंह, बिलासपुर के अंजना धीमान और ऊना के जिला अध्यक्ष देशराज गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन

लोकतंत्र और संविधान बचाने आगे आएं युवा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को राजीव भवन में युवा प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान देश के लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिये आगे आने का आह्वान किया। इंटरनेशनल लीडरशिप टूर के लिए आए युवाओं से विनय कुमार ने राजीव भवन में बातचीत की। कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी ने छात्रों के प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस निजीकरण विरोधी नहीं है, पर देश की संपत्ति कुछ एक लोगों को आनन फानन में बेचने का कांग्रेस विरोध करती है। युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि संविधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के लोगों को समान अधिकार दिया है लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार इसे कमजोर करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed