सोनिया गांधी से मिलेंगे वीरभद्र, बताएंगे हार के कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह तीन वजीर भी अपने साथ ले गए हैं। बुधवार को उनकी मुलाकात कांग्रेस हाईकमान से होगी जिसमें कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। इस दौरान वह हिमाचल प्रदेश में चुनावी रिपोर्ट को लेकर चर्चा करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में चारों संसदीय सीट खोने के बाद विरोधी खेमा वीरभद्र सिंह पर दबाव बनाने में जुटा हुआ है। इसे लेकर बयानबाजी भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में विरोधी खेमा को आइना दिखाने के लिए वीरभद्र सिंह हाईकमान से मिलने जा रहे हैं, जिससे हाईकमान के सामने पूरी तसवीर रखी जा सके।
वीरभद्र सिंह के साथ दिल्ली जाने वालों में मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा शामिल है। जिनकी तरफ से वीरभद्र सिंह पर अंगुली उठाई जा रही है, लोकसभा चुनाव में उनके विधानसभा क्षेत्रों में भी हालत बहुत अच्छे नहीं रहे। इन सारी स्थितियों से आलाकमान को अवगत कराने की बात सामने आ रही है।
चारों सीटें कैसे हारी, होगी चर्चा
इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल में लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार को लेकर भी चर्चा करेंगे। साथ ही उन कारणों को भी आलाकमान के सामने रखेंगे जिनकी वजह से पार्टी इन चुनावों में कमजोर साबित हुई। इस दौरान बागियों की वापसी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
गौरतलब है कि हिमाचल में चारों सीटें कांग्रेस बुरी तरह से हार गई। यहां तक कि मुख्यमंत्री की पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी अपनी सीट नहीं बचा पाई थी। सभी सीटों पर बड़ी हार झेलनी पड़ी जिसके बाद पार्टी के अपने नेता ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।