HP Cloudburst: बादल फटने के बाद सैंज में लापता लड़की का 69 घंटे बाद मिला शव
सैंज और धर्मशाला में शुक्रवार को लगातार चाैथे दिन भी बादल फटने से लापता लोगों को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी रहा ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सैंज और धर्मशाला में शुक्रवार को लगातार चाैथे दिन भी बादल फटने से लापता लोगों को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी रहा । एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जगह-जगह लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। मनूणी खड्ड से अब तक सात कामगारों के शव निकाले जा चुके हैं।
एक को रेस्क्यू कर लिया गया था। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में 25 जून को जीवानाला में बादल फटने से आई बाढ़ से लापता एक ही परिवार के तीन लोगों में से लड़की का शव 69 घंटे बाद बरामद हो गया है। लापता मूर्ति देवी (15) पुत्री नंद लाल निवासी बिहाली सैंज का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर बकशाहल गांव के पास पिन पार्वती नदी में लकड़ियों के बीच फंसा हुआ था। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे स्थानीय व्यक्ति खेत में काम कर रहा था, तभी उसकी नजर शव पर पड़ी। एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान लड़की के भाई बीर सिंह ने की। इस हादसे में अभी मूर्ति देवी के पिता नंद लाल और बुआ अभी लापता हैं। वहीं दो लोग लापता हैं।
मनूणी खड्ड में एक और शव बरामद, नहीं हुई पहचान#WATCH | कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: जिला उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा, "NDRF द्वारा तलाशी अभियान का आज तीसरा दिन है और तीन में से एक शव बरामद कर लिया गया है... 13-14 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। हमने NDRF को उसी इलाके में तलाशी लेने को कहा है... हम तलाशी जारी रखेंगे क्योंकि… https://t.co/kGQAWLjSea pic.twitter.com/UGlXEtkStz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
\सोकणी दा कोट (खनियारा) की मनूणी खड्ड पर निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक और कामगार का शव घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर सिद्धबाड़ी स्थित मनूणी खड्ड से बरामद हुआ। अब तक कुल बरामद शवों की संख्या सात हो गई है, जबकि एक कामगार अभी तक लापता चल रहा है। शनिवार को खड्ड के मलबे से बरामद शव की पहचान नहीं हो पाई है।
धर्मशाला के एसडीएम मोहित रतन ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और होमगार्ड की हमारी 75 फीसदी टीम ऊपर की ओर है और टीम का शेष 25 प्रतिशत हिस्सा नीचे की ओर है। हमारा बचाव अभियान अभी भी जारी है। छह लोगों की पहचान हो गई है और उनके शव भी आ गए हैं।दो लोग अभी भी लापता हैं और उन्हें खोजने की प्रक्रिया जारी है।
#WATCH | Dharamshala, HP: Dharamshala SDM, Mohit Rattan, says, "Our 75% team of SDRF, NDRF, and Home Guards is in the upstream. And the remaining 25% of the team is downstream. Our rescue operation is still going on. Six people have been identified, and their bodies have also… https://t.co/EWgTVByOZE pic.twitter.com/EO3RC3psNC
— ANI (@ANI) June 28, 2025