फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Cabinet Meeting: Proposal for fare hike, this is what private bus operators said

HP Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में बस किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव, निजी ऑपरेटरों ने ये कहा

Fri, 04 Apr 2025 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Apr 2025 06:37 PM IST
सार

बस ऑपरेटरों का तर्क है कि हिमाचल में सामान्य किराया पूरे देश में सबसे अधिक है और न्यूनतम किराया देश में सबसे कम है। 

विज्ञापन
HP Cabinet Meeting: Proposal for fare hike, this is what private bus operators said
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की शनिवार को प्रस्तावित बैठक में बस किराया बढ़ोतरी पर भी फैसला हो सकता है। हालांकि, बैठक से ठीक पहले हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ ने बसों का सामान्य किराया न बढ़ाने की मांग उठाई है। निजी बस ऑपरेटर न्यूनतम बस किराया 5 से बढ़ाकर 15 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। बस ऑपरेटरों का तर्क है कि हिमाचल में सामान्य किराया पूरे देश में सबसे अधिक है और न्यूनतम किराया देश में सबसे कम है। संघ के महासचिव रमेश कमल ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों की तरह एचआरटीसी भी बस ऑपरेटर है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में हीट वेव की स्थिति होने का अलर्ट, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
विज्ञापन


सरकार को निजी ऑपरेटरों और एचआरटीसी के लिए एक ही नियम लागू करने चाहिए। निजी बस ऑपरेटर सामान्य किराया बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। सरकार एचआरटीसी बसों में जो रियायतें दे रही है, उसे खत्म करे। महिलाओं को किराए में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट से निजी बस ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है। सरकार या तो इस छूट को खत्म करे या फिर निजी बस ऑपरेटरों को भी एचआरटीसी की तर्ज पर वार्षिक 170 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाए। कमल ने कहा है कि पूरे देश में बसों का न्यूनतम किराया 15 से 20 रुपये के बीच है। हिमाचल में 5 रुपये ही है। लागत में वृद्धि को देखते हुए न्यूनतम किराया पंजाब की तर्ज पर 15 रुपये किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed