फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heat wave alert issued in many parts of Himachal, chances of rain and snowfall in these dist

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन गर्म हवाएं चलने का अलर्ट, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 04 Apr 2025 09:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Apr 2025 09:41 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heat wave alert issued in many parts of Himachal, chances of rain and snowfall in these dist
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तापमान चढ़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन जिले में 5 से 7 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में और बढ़ोतरी होने से गर्मी पसीना छुड़ाएगी। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस सीजन में प्रदेश भर में यह सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
उधर, 8 और 10 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर में कुछ स्थानों पर और शिमला और मंडी में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.6, सुंदरनगर 10.2, भुंतर 7.0, कल्पा 2.6, धर्मशाला 12.6, ऊना 10.0, नाहन 15.9, पालमपुर 12.5, सोलन 9.6, मनाली 8.9, कांगड़ा 12.0, मंडी 11.3, बिलासपुर 13.0, कुकुमसेरी 0.3, सेऊबाग 7.8, बरठीं 9.0, धाैलाकुआं 12.3, सराहन 10.3 व पांवटा साहिब में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 36.0
धौलाकुआं 34.4
बिलासपुर 33.0
सुंदरनगर 32.6
कांगड़ा 32.5
मंडी 30.8
नाहन 30.0
सोलन 30.0
धर्मशाला 29.0
शिमला 23.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed