फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP budget session 2020 cm jairam statement over hospitals in state

सीएम जयराम बोले- कांग्रेस ने किया सत्यानाश, जाते-जाते बहुत से संस्थान खोले

Mon, 02 Mar 2020 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Mar 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
HP budget session 2020 cm jairam statement over hospitals in state
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने सत्यानाश किया है। जाते-जाते बहुत से सरकारी संस्थान खोल दिए। वर्ष 2007 में खोले पीएचसी में भी पद नहीं भरे। नए संस्थानों को खोलकर सब तहस-नहस कर दिया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि साल भर में सभी रिक्त पदों को भरने का प्रयास होगा। सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को सदन में पच्छाद की भाजपा विधायक रीना कश्यप के सवाल पर यह मौखिक जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में डॉक्टरों के पद भरे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने ऐसे संस्थान अपने राजनीतिक मकसद से खोले। सीएम ने आगे कहा कि कोई बात नहीं, सरकार इन्हें चलाने की जिम्मेदारी लेगी, जबकि इसी पर रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने भी सवाल किया कि उनके क्षेत्र की अधिकतर पीएचसी खाली पड़ी हैं। इनमें कब डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इस पर सीएम बोले कि यह विनय कुमार का सवाल विशिष्ट है। इस पर अलग से सवाल किया जाए।
विज्ञापन


रीना कश्यप ने सवाल किया कि राजगढ़ अस्पताल में हाल ही में सरकार ने आठ डाक्टरों की नियुक्ति की थी। इनमें से एक भी चिकित्सक ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इस पर सीएम ने जवाब दिया कि सात डाक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने की सूचना नहीं मिली है। एक का समायोजन अन्यत्र किया गया है। रिक्त पदों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानपुर से हमीरपुर दंत चिकित्सक न भेजने पर विचार करेंगे 
सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने अनुपूरक सवाल में कहा कि सुजानपुर में सिविल अस्पताल के डॉक्टर को हमीरपुर तीन दिन भेजते हैं। इनकी हमीरपुर की प्रतिनियुक्ति बंद करें तो इस पर सीएम जयराम ठाकुर बोले कि इस पर विचार किया जाएगा।

कांगड़ा राजनीतिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण: जयराम ठाकुर

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी शिमला के बाद कांगड़ा उनकी प्राथमिकता में है। कांगड़ा राजनीतिक भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने आशीष बुटेल के कांगड़ा से भेदभाव के लगाए आरोप पर सदन में यह बात कही। वहीं, प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सदन को गरमाए रखा। सत्तापक्ष के सदस्यों ने पूर्व सरकार को निशाने पर रखकर जयराम सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 

विधायक आशीष बुटेल ने आरोप लगाया कि सरकार कांगड़ा से भेदभाव कर रही है। क्या धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा जारी है? इन्वेस्टर मीट पर 1900 कमरों में कौन-कौन ठहराए, इस पर श्वेतपत्र जारी करे। राज्यपाल इसी साल 7 जनवरी को पहली बार विधानसभा में आए थे और उसी समय ही यह अभिभाषण देना चाहिए। अब संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए अभिभाषण दिया है। राम मंदिर के निर्माण का रास्ता कोर्ट से खुला है और इससे भाजपा की दुकान बंद हो गई है।

सचिवालय में गैर हिमाचली को नौकरी दी और यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने पुलिस और पटवारी भर्ती में गड़बड़ी का मामला भी उठाया। स्कूली वर्दी की गुणवत्ता पर सवाल उठाया और स्कूल बैग फटने का मामला भी उठाया। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप तब मिलने लगे।
विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में इतना कर्जा कर दिया कि अब बिना कर्ज के कोई सरकार नहीं चल सकती। विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि हिमाचल में पहली बार राम राज्य की व्यवस्था जनमंच के माध्यम से लाई है

। इसका लाभ आज कांग्रेस के लोग भी उठा रहे हैं। विधायक अरु ण कुमार ने कहा कि भाजपा में आम आदमी विधायक के पद तक पहुंच जाता है, लेकिन कांग्रेस में वर्षों तक दरियां ही उठानी पड़ जाती हैं। कांग्रेस विधायक नंदलाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच से ही हिमाचल आज शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed