फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board will complete compartment exam in july

एचपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट छात्रों को दी बड़ी राहत, पढ़ें..

Mon, 07 Jul 2014 10:52 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
hp board will complete compartment exam in july

इस शैक्षणिक सत्र से हजारों स्टूडेंट्स को कॉलेजों में प्रवेश हासिल करने से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार अनुपूरक परीक्षाएं जुलाई में करवा रहा है।

विज्ञापन


इनमें पास होने वाले दसवीं और जमा दो के छात्रों को इसी शैक्षणिक सत्र से देश के विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश का सुनहरा मौका मिलेगा। इससे पहले ऐसे छात्रों का एक साल बर्बाद हो जाता था।
विज्ञापन


इस बार ये परीक्षाएं 8 से 11 जुलाई तक होंगी। परिणाम जुलाई अंत तक निकलेंगे। इस तरह छात्रों का काफी समय बच जाएगा।

करीब 45 हजार छात्रों को होगा फायदा

hp board will complete compartment exam in july

बोर्ड के इस फैसले से अनुपूरक परीक्षाओं में बैठने वाले करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा। इनमें करीब 24 हजार पांच सौ दसवीं के छात्रों और करीब 20 हजार पांच सौ जमा दो के छात्रों को राहत मिलेगी।

पास होने के बाद ये छात्र प्रदेश के कई कॉलेजों के अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, देहरादून जैसे कई राज्यों में सितंबर तक आसानी से प्रवेश ले सकेंगे।

इससे पूर्व बोर्ड सितंबर में परीक्षाएं करवाता था और परिणाम अक्तूबर तक आता था। ऐसे में पास छात्र-छात्राएं सत्र में नियमित प्रवेश से वंचित रह जाते थे।

अगस्त में फिर दे सकेंगे परीक्षा

hp board will complete compartment exam in july

जो छात्र छात्राएं जुलाई में होने वाली अनुपूरक परीक्षाओं में पास नहीं होंगे, उनके लिए पास होने का एक और मौका मिलेगा। सितंबर में ओपन स्कूल की परीक्षाओं में इन अनुपूरक परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को बैठने का एक और मौका मिलेगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू का कहना है कि बोर्ड पहली बार अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर के बजाय जुलाई में कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इससे बच्चों का एक साल बर्बाद होने से बचेगा। जुलाई में ही परिणाम भी आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed