{"_id":"663a13dabd231ea624096b53","slug":"hp-board-10th-result-without-tuition-kritika-sharma-of-bhawarna-achieved-second-place-in-the-state-dream-of-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 10th Result: बिना ट्यूशन भवारना की कृतिका शर्मा ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, सीए बनना सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 10th Result: बिना ट्यूशन भवारना की कृतिका शर्मा ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, सीए बनना सपना
Tue, 07 May 2024 05:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भवारना (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भवारना (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2024 05:15 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की छात्रा कृतिका शर्मा ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कृतिका शर्मा ने मेरिट में प्राप्त किया दूसरा स्थान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की छात्रा कृतिका शर्मा ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाली कृतिका के पिता संजय शर्मा भवारना में बिजली की दुकान पर काम करते हैं और माता गृहिणी हैं। मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कृतिका ने रात-रात तक पढ़ाई कर बिना किसी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
कृतिका भवारना के साथ लगते पुन्नर गांव की निवासी हैं। नर्सरी कक्षा से न्यूगल स्कूल भवारना में पढ़ाई करने वाली कृतिका हर कक्षा में प्रथम आती रही हैं। कृतिका भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। विद्यालय के निदेशक अशोक कटोच, अध्यक्ष अंकुर कटोच और प्रधानाचार्य निशा गुलेरिया ने बेटी की शानदार सफलता पर उसे और उसके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई दी है।
विज्ञापन