फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP BJP called mundey a good leader

भाजपा में शोक, मुंडे को बताया कदावर नेता

Tue, 03 Jun 2014 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Jun 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
HP BJP called mundey a good leader

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर हिमाचल के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सड़क हादसे में हुए भाजपा नेता के निधन पर गहरा शोक जताया है।

विज्ञापन


उनके अलावा सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद वीरेंद्र कश्यप और रामस्वरूप शर्मा, राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमीराम शर्मा, नरेंद्र बरागटा, महेंद्र सिंह आदि ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कदावर नेता थे। वह मृदुभाषी, कर्मठ एवं मिलनसार नेता थे। गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन से देश और भाजपा ने किसानों और गरीबों के हितैषी नेता को खो दिया है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीनाथ मुंडे ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते अपने कार्य से एक अलग पहचान बनाई और अमिट छाप लोगों के दिलों में छोड़ी है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया

राज्यपाल उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुंडे का मंगलवार सुबह दिल्ली में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।


उर्मिला सिंह ने कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने जीवन पर्यन्त आम लोगों के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे मुंडे के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुंडे लोकप्रिय जन नेता थे। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed