फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly winter session will consist of eight sittings and 744 questions will be raised in the House.

HP Assembly Session: विधानसभा का शीत सत्र कल से, कई मुद्दों पर तपेगा तपोवन; उठेंगे 744 प्रश्न, आठ होंगी बैठकें

Tue, 25 Nov 2025 01:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Nov 2025 01:06 PM IST
सार

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सत्र का शुभारंभ 26 नवंबर को सुबह 11:00 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगा। 

विज्ञापन
HP Assembly winter session will consist of eight sittings and 744 questions will be raised in the House.
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया । - फोटो : संवाद

विस्तार

तपोवन में हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान कई मुद्दों पर तपोवन तपेगा। इस सत्र में कुल आठ बैठकें होंगी। यह पहला शीतकालीन सत्र है जो आठ दिन तक चलेगा, जबकि पहले यह सात दिन का होता था।

विज्ञापन




विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को तपोवन विधानसभा भवन में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सत्र का शुभारंभ सुबह 11 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देने और पूर्व विधायक स्व. बाबू राम गौतम के प्रति सदन में शोकोद्गार प्रस्तुत करने के साथ होगा। इसके अलावा 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर सरकारी कार्यों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधायक 744 प्रश्न पूछेंगे, जिनमें 604 तारांकित और 140 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

पठानिया ने कहा कि पहली बार सभी प्रश्न ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। सत्र के दौरान नियम 62 के तहत 11 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 4, नियम 101 में 7, नियम 130 में 16 और नियम 324 में एक सूचना सदस्यों से प्राप्त हुई है। इन्हें आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया गया है।

विज्ञापन

सदस्यों से प्राप्त प्रश्नों और सूचनाओं में आपदा प्रबंधन, बाढ़, स्कूलों का विलय, हाल ही में हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से नुकसान, सरकार के आपदा रोकथाम के प्रयास, सड़क और पुल निर्माण, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर, प्रदेश के महाविद्यालयों, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन, विभागों में रिक्त पदों की पदपूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे की रोकथाम, आपराधिक मामलों और परिवहन व्यवस्था शामिल है। इसके अतिरिक्त सदस्य अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मुख्य मुद्दों को भी उठाएंगे।

विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि सत्र सही तरीके से चले, इसके लिए उन्होंने बुधवार को दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें संसदीय कार्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उप मुख्य सचेतक हिमाचल सरकार और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक शामिल होंगे। उन्होंने सत्ता और प्रतिपक्ष से अनुरोध किया कि सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग दें, ताकि समय का सदुपयोग जनहित और सार्थक चर्चा के लिए हो।
 

पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द शुरू किया सत्र
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र को जल्द शुरू करने का निर्णय पर्यटन राजधानी कांगड़ा में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है। सरकार नहीं चाहती कि विधानसभा सत्र के चलते पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत आए, इसलिए यह सत्र जल्दी शुरू किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed