फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Winter Session: leaves of all officers and employees of Education Department canceled

HP Assembly Winter Session: शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Thu, 14 Dec 2023 05:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

19 दिसंबर से शुरू होने वाले शीत सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूर पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
HP Assembly Winter Session: leaves of all officers and employees of Education Department canceled
शिक्षा विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के चलते शिक्षा विभाग में 13 से 23 दिसंबर तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 19 दिसंबर से शुरू होने वाले शीत सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूर पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। विभागीय आदेशों के तहत अधिकारियों और उनके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को शीत सत्र के चलते रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है। विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि विधानसभा के शीत सत्र के दौरान विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए। अधिकारियों के पास हर तरह की जानकारी होनी चाहिए। कहा गया है कि विभाग की हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी इस दौरान रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे आफिस में होना चाहिए। शाम को पांच बजे के बाद भी अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तपोवन में सुरक्षा के इंतजाम कड़े, नहीं होने देंगे चूक : हर्षवर्धन
उद्योग एवं संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि तपोवन, धर्मशाला में शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। जिस तरह देश की संसद में सुरक्षा चूक हुई है, उस तरह की चूक को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी बार संसद में सुरक्षा चूक होना गंभीर मामला है। उन्होंने शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में आपदा में बहुत नुकसान हुआ है। केंद्र ने 633.73 करोड़ रुपये आपदा राहत प्रदान की है। उन्होंने इस मदद के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। हालांकि, कहा कि ऐसे में प्रदेश को एक विशेष राहत पैकेज की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed