{"_id":"650d8c858446dca8a10c4e15","slug":"hp-assembly-calling-attention-motion-vikramaditya-said-nh-305-connecting-shimla-to-kullu-will-be-double-lan-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव: विक्रमादित्य बोले- शिमला से कुल्लू को जोड़ने वाला एनएच 305 होगा डबल लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव: विक्रमादित्य बोले- शिमला से कुल्लू को जोड़ने वाला एनएच 305 होगा डबल लेन
Fri, 22 Sep 2023 06:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 305 डबल लेन किया जाएगा। शुक्रवार को सदन में बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से औट से लूहरी तक एनएच 305 की दुर्दशा को लेकर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 97 किलोमीटर लंबा एनएच 305 मौजूदा समय में 5 किलोमीटर ही डबल लेन है, तीन चरणों में इसे डबल लेन किया जाएगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में सड़क की स्थिति में सुधार के लिए पर्याप्त संख्या में मशीनरी लगाई गई है। परिवहन मंत्रालय से 24 करोड़ मांगे गए हैं और केंद्र से जो फंड मिला है उसे भी सड़क की दशा सुधारने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले सुरेंद्र शौरी ने कहा कि एनएच 305 की खस्ताहालत से स्थानीय लोगों को सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन