फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hp assembly by election result: Old Bamson wrote the story of victory of Congress candidate in Sujanpur Assemb

सुजानपुर विधानसभा सीट: पुराने बमसन ने लिखी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की कहानी

Wed, 05 Jun 2024 11:54 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/सुजानपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/सुजानपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 11:54 AM IST
सार

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में महज 399 मतों से हार का सामना करने वाले राणा ने कांग्रेस में चुनावों से एक महीने पहले शामिल होकर हिसाब चुकता कर दिया। 

विज्ञापन
hp assembly by election result: Old Bamson wrote the story of victory of Congress candidate in Sujanpur Assemb
कांग्रेस के कैप्टन रणजीत राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के नए कैप्टन अब रंजीत राणा बन गए हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में महज 399 मतों से हार का सामना करने वाले राणा ने कांग्रेस में चुनावों से एक महीने पहले शामिल होकर हिसाब चुकता कर दिया। 2,440 के मतों के अंतर से उन्होंने जीत हासिल की है। यहां एक वोट पीएम एक वोट सीएम के नारे में खूब खेला किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बंपर वोट मिले और उपचुनावों में राजेंद्र राणा जीत से चूक गए हैं। भाजपा में भितरघात की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


लोस चुनाव के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां पर 23,786 मतों की लीड हासिल की है जबकि उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र 27,089 मतों तक सिमट गए। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी ने अपने गृह पंचायतों में मजबूती दिखाई है। दूसरे और तीसरे राउंड की गणना में राजेंद्र राणा अपने इलाके की पंचायतों से एक हजार मतों से अधिक की लीड लेने में कामयाब रहे। इसके बाद वह कांंग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा की लीड को नहीं तोड़ पाए। भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रभाव वाले पुराने बमसन से कांग्रेस प्रत्याशी ने लीड हासिल की है। यहीं से राजेंद्र राणा की हार पर मुहर लगी है। सुजानपुर शहर और आस पास की पंचायतों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर रही है। 

विज्ञापन

जीत के बाद बोले राणा 
कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत राणा ने समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा की वह उनके द्वारा दी गई जीत का ऋण सुजानपुर में काम करके उतारने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दिया और कहा कि यह धनबल पर जनबल की जीत है। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सुजानपुर में नए आयाम स्थापित होंगे। लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ चल कर विकास की राह को चुना है। इस जीत के लिए वह जनता के तहदिल से आभारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed